Move to Jagran APP

Saroj Khan Baiopic: क्या रेमो डिसूज़ा बनाएंगे सरोज ख़ान की बायोग्राफिकल फ़िल्म?

ख़बर आ रही है कि कुछ निर्देशक सरोज ख़ान की बायोपिक्स बनाने के लिए इच्छुक हैं। इसमें फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा का नाम भी शामिल है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 11:19 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 11:32 AM (IST)
Saroj Khan Baiopic: क्या रेमो डिसूज़ा बनाएंगे सरोज ख़ान की बायोग्राफिकल फ़िल्म?
Saroj Khan Baiopic: क्या रेमो डिसूज़ा बनाएंगे सरोज ख़ान की बायोग्राफिकल फ़िल्म?

नई दिल्ली, जेएनएन। Saroj Khan Baiopic: बॉलीवुड को पिछले कुछ समय से कई बड़े झटके लगे हैं। इनमें से एक है फेमस कोरियोग्राफर सरोज ख़ान का इस दुनिया को अलविद कह जाना। उनके जाने के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री को काफी गहरा सदमा लगा है। सेलेब्स अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच ख़बर आ रही है कि कुछ निर्देशक सरोज ख़ान की बायोपिक्स बनाने के लिए इच्छुक हैं। इसमें फेमस कोरियग्राफर और एबीसीडी जैसी फ़िल्मों के निर्देशक रेमो डिसूज़ा का भी नाम सामने आ रहा है। 

loksabha election banner

नवभारतटाइम्स डॉट काम से बातचीत के दौरान सरोज ख़ान की बेटी सुकैना नागपाल ने सरोज ख़ान की बायोपिक बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनकी मां सरोज ख़ान की बायोग्राफिकल फ़िल्म के लिए कई लोगों ने अप्रोच किया है। इसमें रेमा डिसूजा से लेकर कुणाल कोहली तक शामिल हैं। वहीं, टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट में बताया गया है कि सरोज ख़ान अपने आखिरी समय इस बात को लेकर उत्सुक थीं कि उनकी फ़िल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा करें। क्योंकि उन्हें लगाता था कि बतौर कोरियोग्राफर उनकी जर्नी को समझेंगे। 

इसे भी पढ़िए- रॉकस्टार समेत इन फिल्मों में भी दिखी थीं संजना संघी, अपनी तस्वीरों से इंस्टाग्राम पर बने लाखों फैंस

आपको बता दें कि सरोज ख़ान ने अपने करियर का आखिरी गाना भी रेमो के साथ मिलकर ही कोरियोग्राफ किया था। यह गाना कंलक फ़िल्म का 'तबाह हो गए' था। रिपोर्ट्स की मानें, तो पहले रेमो कोरियग्राफर की बायोपिक्स पर काम करने का वादा किया था, लेकिन किया नहीं। लेकिन अब वह सरोज ख़ान की बायोग्राफिल फ़िल्म बनाने के इच्छुक हैं। इसके लिए वह उनकी बेटी के साथ काम कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि सरोज ख़ान का निधन लंबी बिमारी के चलते हो गया। उन्होंने बतौर बाल कलाकार फ़िल्म इंडस्ट्री में काम शुरू किया था। इसके बाद वह कोरियोग्राफर बन गईं। उन्होंने माधुरी दीक्षित से लेकर काजोल तक को डांस के गुर सिखाए। अब देखना है कि इसकी आधिकारिक घोषणा कब की जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.