Move to Jagran APP

क्या आप जानते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के इस 'धुंआधार क्रिकेटर' की जबरा फैंन है सनी लियोनी, मुस्कुराते हुए लिया नाम, वीडियो वायरल

सनी एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी ​एक्टिव रहती हैं। आए दिन सनी अपनी लेटेस्ट और हॉट तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके थ्रोबैक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। सनी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 12:30 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 12:30 PM (IST)
क्या आप जानते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के इस 'धुंआधार क्रिकेटर' की जबरा फैंन है सनी लियोनी, मुस्कुराते हुए लिया नाम, वीडियो वायरल
Photo Credit - Sunny Leone Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। ​'बिग बॉस' फेम और बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपनी अदाओं से फैंस को हमेशा ही दीवाना बनाती रहती हैं। उनकी खूबसूरती पर लाखों फैंस फिदा हैं। सनी ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई जिसे बनाना उनके लिए आसान नहीं था। 'बेबी डॉल' के नाम से मशहूर सनी ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। वहीं कई बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने अपने आइटम नंबर से लोगों का दिल भी जीता। वह एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ​एक्टिव रहती हैं। आए दिन सनी अपनी लेटेस्ट और हॉट तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके कई थ्रोबैक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच सनी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में वह अपने पसंदीदा क्रिकेटर के नाम का खुलासा करती नजर आ रही हैं। यहां देखें वीडियो...                     

loksabha election banner

इस क्रिकेटर की दीवानी हैं सनी लियोनी  

सनी लियोनी भारत से काफी लगाव है। वहीं एक्टिंग के साथ साथ सनी की दिलचस्पी क्रिकेट से भी है। करीब 2 साल पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने पसंदीदा क्रिकेटर का नाम बताया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सनी का ये वीडियो आईएनएस का है। बता दें कि साल 2019 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब  सनी लियोनी से एक पत्रकार ने पूछा कि उनके सबसे पसंदीदा क्रिकेटर कौन हैं। इस सवाल के जवाब पर सनी ने फट से इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान यानी 'कैप्टन कूल' एमएस धोनी का नाम लिया था।

 

View this post on Instagram

A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 🔵 (@ms.dhoni.sr07)

इस कारण करती हैं धोनी को पसंद

इसी दौरान सनी लियोनी ने धोनी को पसंद करने की वजह का भी खुलासा किया था। उन्होंने बताया था, ' धोनी मेरे फेवरेट किक्रेटर हैं। मुझे लगता है कि उनके पास सबसे क्यूट चाइल्ड हैं, है न? मैं देखती हूं कि वो अपनी बच्ची यानी जीवा सिंह धोनी के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हैं, और ये काफी क्यूट लगता है। वो मेरे फेवरेट क्रिकेटर हैं क्योंकि वो फैमिली मैन हैं।' वहीं सनी ने धोनी को पसंद करने की वजह के पीछे उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी या सूझबूझ भरी कप्तानी नहीं बताई। उन्हें तो बस महेंद्र सिंह धोनी का उनके परिवार के साथ जो गहरा जुड़ाव है वहीं सबसे ज्यादा पसंद आया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.