Shah Rukh Khan को देख कर उनके इस जबरा फैन की हुई थी ऐसी हालत, वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल
हाल ही शाहरुख शान की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में वह अपने बंगले मन्नत की बालकनी पर शूटिंग करते दिखाई दिए थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री में किंग खान के नाम से मशहूर हैं। पूरी दुनिया में शाहरुख के करोड़ो फैंस हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं शाहरुख ने अपने शानदार अंदाज से सभी का दिल जीता है। शाहरुख एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वह अपनी लेटेस्ट फोटोज फैंस के साथ शेयर करते हैं। यहीं नहीं उनके फैंस भी उनकी कई थ्रोबैक वीडियो और तस्वीरें भी शेयर करते हैं। इसी बीच शाहरुख खान का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो मेें उनका एक जबरा फैन उन्हें देखकर फूट-फूटकर रोने लगता है।
View this post on Instagram
बादशाह शाहरुख खान का वायरल वीडियो आज का नहीं बल्कि पुराना है। इस वीडियो में शाहरुख खान भीड़ से घिरे नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान का यह वीडियो उनकी फिल्म 'हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के दौरान का है। इस वीडियो में आप उनके साथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को भी देख सकते हैं। इसी बीच एक उनके पास आता है और उन्हें देखकर इतना खुश हो जाता है कि खुशी से रोना शुरू कर देता है। वहीं वह शाहरुख के साथ सेल्फी लेते हैं। शाहरुख खान के इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो लाइक करने के साथ ही इस पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें, हाल ही शाहरुख शान की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में वह अपने बंगले 'मन्नत' की बालकनी पर शूटिंग करते दिखाई दिए थे। वहीं उनके पास मेें लाइट्स और करमरा भी नजर आया था। तस्वीरों से अंदाजा लगाया गया था कि ये उनके किसी प्रोजेक्ट की तैयारी हो सकती है।