पत्नी साक्षी संग सलमान खान से मिलने पहुंचे एमएस धौनी
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ सोमवार की रात सलमान खान से मिलने उनके बांद्रा वाले घर में मिलने पहुंचे।
मुंबई(मिड-डे)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ सोमवार की रात सलमान खान से मिलने उनके बांद्रा वाले घर में मिलने पहुंचे। बता दें कि पिछले हफ्ते अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी सलमान से मिलने उनके घर पहुंचे थे।
जानिए, क्यों इस पाकिस्तानी ऑटो-ड्राइवर की लता मंगेशकर ने की तारीफ
धौनी इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर मुंबई में हैं। सोमवार की रात धौनी को सलमान के बांद्रा वाले घर पर जाते हुए देखा गया। वह अपनी पत्नी साक्षी और राजनेता प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा के साथ लगभग 8 बजे पहुंचे। एक सूत्र के मुताबिक, 'ये तीनों लगभग 8 बजे यहां पहुंचे। कई दूसरे सेलेब्रिटी भी यहां पहुंचे थे। ये सब लोग यहां सुबह लगभग 4 बजे तक पार्टी करते रहे। धौनी और साक्षी यहां सलमान के नवजात भांजे अहिल के लिए गिफ्ट भी लेकर पहुंचे थे।'
सेक्स स्कैंडल में फंसी इस एक्ट्रेस को करण जौहर ने किया साइन
सूत्रों की मानें तो सलमान ने मामा बनने की खुशी में एक पार्टी दी थी। इस पार्टी में सलमान ने कई सेलेब्रिटीज को डिनर पर इनवाइट किया था। धौनी और साक्षी को भी भाई ने इस पार्टी में बुलाया था।