बॉलीवुड में भी शादियों का दौर शुरू!
शादी का सीजन शुरू होते ही बॉलीवुड में भी शादियों का दौर शुरू हो गया है। वीजे और अभिनेता गौरव कपूर ने वीकेंड में दिल्ली की मॉडल-अभिनेत्री किरत भट्टल से नई दिल्ली में शादी कर ली। इस शादी में नेहा धूपिया, मारिया गोरेट्टी, संध्या मृदुल और क्रिकेटर युवराज सिंह भी
मुंबई। शादी का सीजन शुरू होते ही बॉलीवुड में भी शादियों का दौर शुरू हो गया है। वीजे और अभिनेता गौरव कपूर ने वीकेंड में दिल्ली की मॉडल-अभिनेत्री किरत भट्टल से नई दिल्ली में शादी कर ली। इस शादी में नेहा धूपिया, मारिया गोरेट्टी, संध्या मृदुल और क्रिकेटर युवराज सिंह भी पहुंचे थे।
नेहा धूपिया ने ट्वीट किया, 'गौरव कपूर की तो हो गई....अब लड़कियों के साथ कोई सेल्फी नहीं।'
फिल्म 'फुकरे' के अभिनेता सम्राट पुलकित ने भी सोमवार को गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड और सलमान खान की मुंह बोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी रचा ली। इस शादी में सलमान खान, डेजी शाह अरबाज खान और अतुल अग्निहोत्री जैसे कलाकार पहुंचे।