Veerey di wedding का ट्रेलर जैसा Poster, देख लीजिए चारों अभिनेत्रियों का ये अंदाज
फिल्म को एकता और उनकी मां शोभा कपूर के साथ सोनम की बहन रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।
मुंबई। फिल्म वीरे दी वेडिंग का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर आया था जिसमें काफी बोल्डनेस देखी गई। इससे पहले जो पोस्टर्स आए उससे यह हाल ही में जो आया पोस्टर है वो बिल्कुल अलग है। इसमें भी ट्रेलर की तरह बोल्डनेस नजर आ रही है।
दरअसल, नया पोस्टर जो जारी हुआ है उसमें फिल्म की चारों अभिनेत्रियों को देखा जा सकता है। करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और टीकू तलसानिया की बेटी शिखा तलसानिया पोज देती नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया ने बिकिनी पहनी हुई है। यह पोस्टर ट्रेलर की तरह है जिसमें बोल्डनेस है। शशांक घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चार अभिनेत्रियों के अलावा सुमित व्यास का भी अहम् रोल है। फिल्म के ट्रेलर में चारो महिला किरदारों को मौज मस्ती और दोस्ती के रिश्तों के बीच खुल कर बोलने की परंपरा का निर्वाह करते हुए दिखाया गया था। यह पोस्टर भी एेसा ही कुछ कहता हुआ नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: रजनीकांत की काला का नया पोस्टर, रजनीकांत और नाना पाटेकर एक साथ
#VeeresForLife! ❤
#KareenaKapoorKhan @sonamakapoor @ReallySwara @ShikhaTalsania @vyas_sumeet @RheaKapoor @ektaravikapoor @Nikhil_Dwivedi @balajimotionpic @saffronbrdmedia pic.twitter.com/DT2auI0xWJ— Veere Di Wedding (@vdwthefilm) May 18, 2018
यह भी पढ़ें: शाही शादी में प्रियंका शानदार, तस्वीरें देखिये
वीरे दी वेडिंग 1 जून को रिलीज होने जा रही है। सोनम की फिल्म वीरे दी वेडिंग का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला अपने भाई हर्षवर्धन कपूर की फिल्म भावेश जोशी के साथ होने जा रहा है। इस तरह यह पहली बार होने जा रहा है जब सोनम कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भाई हर्षवर्धन कपूर की फिल्म के साथ टकरा रही है। फिल्म को एकता और उनकी मां शोभा कपूर के साथ सोनम की बहन रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया है। वीरे दी वेडिंग की कहानी मेहूल सूरी और निधि मेहरा ने लिखी है। सोनम की शादी के बाद ये उनकी पहली फिल्म रिलीज हो रही है। वहीं, करीना कपूर खान के मां बनने के बाद यह उनकी कमबैक फिल्म है।