Priyanka Nick Video: सबके सामने प्रियंका-निक ने किया लिप लॉक, फिर हटाया लिपस्टिक का निशान, वीडियो वायरल
Priyanka Nick In Golden Globes Awards बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और पॉप सिंगर पति निक जोनस न सिर्फ बॉलीवुड के बल्कि हॉलीवुड के भी सबसे चर्चित और रोमांटिक कपल में से एक हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पॉप सिंगर पति निक जोनस न सिर्फ बॉलीवुड के बल्कि हॉलीवुड के भी सबसे चर्चित और रोमांटिक कपल में से एक हैं। दोनों की शादी को हाल ही में एक साल हुआ है। प्रियंका और निक एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं ये उनकी तस्वीरों से साफ झलकता है। जब भी दोनों साथ होते हैं एक दूसरे से उनकी नजर नहीं हटती हैं। दोनों एक दूसरे का काफी ख्याल भी रखते हैं। यही वजह है कि दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं।
हाल ही में ये कपल सिनेमा के क्षेत्र में दिए जाने वाले दुनिया के सबसे मशहूर अवॉर्ड्स में से एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचा। गोल्डन ग्लोब 2020 अवॉर्ड सेरेमनी अमेरिका स्थित लॉस एंजिलिस शहर के बेवर्ली हिल्टन होटल में हुआ था। इस अवॉर्ड सेरेमनी में प्रियंका एक दम ग्लैमरस अंदाज़ में पहुंचीं। उन्होंने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी जिसके साथ उन्होंने सिर्फ एक नेकलेस डाला था। पूरे आउटफिट के साथ उन्होंने छोटे-छोटे ईयरिंग पहने थे और हाथ में एक अंगूठी। इस लुक में प्रियंका काफी ग्लैमरस लग रही थीं। वहीं ब्लैक कोट पैंट में निक जोनस भी काफी हैंडसम लग रहे थे।
अवॉर्ड सेरेमनी में जब दोनों साथ पहुंचे तो सबका ध्यान उनपर जाना ज़ाहिर था। इसी बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो काफी रोमांटिक है। यूं तो निक और प्रियंका अक्सर पब्लिकली लिप किस करते नजर आ जाते हैं। लेकिन अवॉर्ड सेरेमनी से जो वोडियो वायरल हो रहा है वो थोड़ा अलग है। इस वीडियो में दोनों लिप किस करते नजर आ रहे हैं, लेकिन किस करने के बाद प्रियंका पति के होंठों से अपनी लिपस्टिक हटाती नजर आ रही हैं जो काफी स्वीट लग रहा है। दोनों का ये वीडियो काफी प्यारा है।