Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हॉलीवुड टॉक शो में खेली होली, वायरल हुआ Video

Priyanka Chopra Jonas Playing Holi On A Hollywood Talk Show प्रियंका चोपड़ा को एक प्रसिद्ध टॉक शो के सेट पर एंकर के साथ होली खेलते हुए देखा जा सकता है।

By Rupesh KumarEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 08:30 AM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 02:20 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हॉलीवुड टॉक शो में खेली होली, वायरल हुआ Video
प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हॉलीवुड टॉक शो में खेली होली, वायरल हुआ Video

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास भले ही हॉलीवुड में ज्यादा काम कर रही हों लेकिन वह समय निकालकर भारत और मुंबई आना नहीं भूलती। वह यहां परिवार के साथ होली मनाने आई थीं। प्रियंका चोपड़ा के साथ पहली बार पति निक जोनास ने भी रंगों के त्योहार होली का मजा लिया था। उनकी होली मनाने की तस्वीरों के बीच अब प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा हैं।

loksabha election banner

इसमें प्रियंका चोपड़ा को एक प्रसिद्ध टॉक शो के सेट पर एंकर के साथ होली खेलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में प्रियंका को होस्ट के साथ रंगों से खेलते और एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

When she played Holi with #jimmyfallon and she said #holihai ❤️😍😍 #happyholi #india #indianfestival #bollywood #priyankachoprajonas #narendramodi #live #hollywood #nickyanka

A post shared by NICKYANKA FC ❤️ (@nickyanka.glob) on

यहां तक कि वह एंकर पर हावी हो जाती है और उनके चेहरे पर ढेर सारा रंग लगा देती है। इस वीडियो से प्रियंका के होली के लगाव के बारे में पता चलता है। प्रियंका और निक ने ईशा अंबानी की होली बैश में भी जमकर पार्टी की थीं। कपल ने कलरफुल कढ़ाई की हुई सफेद ड्रेस पहन रखी थीं और दोनों इसमें बहुत खूबसूरत लग रहे थे। दोनों की बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए थेl

 

View this post on Instagram

My first Holi! (Five days early)So much fun celebrating with such incredible people here in my second home in India. #holi @_iiishmagish @anandpiramal @priyankachopra

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

दोनों को अन्य मेहमानों के साथ होली खेलते हुए देखा जा सकता है। इस मौके पर उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी मौजूद थेl सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय भी पार्टी में शामिल हुई थी। प्रियंका ने कई तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उन्होंने होली के मौके पर कैटरीना कैफ के साथ पोज भी दिया।

 

View this post on Instagram

And that's how it's done! #Holi2020 🌈 @nickjonas 💃🏻🕺🏻#HoliHell

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका चोपड़ा पिछली बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थीं। प्रियंका चोपड़ा जल्द अभिनेता राजकुमार राव के साथ एक वेब सीरीज में अभिनय करती नजर आएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.