Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की Winter diaries देखिए सीधे मेमथ लेक केलिफॉर्निया से

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इन दिनों केलिफॉर्निया में है जहां पर वे विंटर को एंजॉय कर रहे हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 09:38 AM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 09:09 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की Winter diaries देखिए सीधे मेमथ लेक केलिफॉर्निया से
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की Winter diaries देखिए सीधे मेमथ लेक केलिफॉर्निया से

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद फुल एंजॉयमेंट मोड में हैं। लगातार सोशल मीडिया पर प्रियंका खुद से जुड़ी अपडेट्स अपने फैंस को दे रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है विंटर डायरीज़। 

loksabha election banner

जी हां, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपने परिजनों के साथ इन दिनों खूब एंजॉय कर रहे हैं। प्रियंका ने केलिफॉर्निया से कुछ तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में प्रियंका अपने पति, मां और सासू मां संग नजर आ रही हैं। 

इस तस्वीर में प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं। उनके साथ एक किड भी है। 

इस तस्वीर में प्रियंका और निक को साथ देखा जा सकता है। दोनों स्नोफॉल को एंजॉय कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: अपने इस किरदार से बोर हो कर अली अज़गर ने लिया ये बड़ा फैसला

 

View this post on Instagram

Winter diaries.. family.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

इस तस्वीर में प्रियंका को जेठानी सोफी टर्नर के साथ एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। 

तस्वीरों से साफ नजर आता है कि मेमथ लेक बेहद खूबसूरत है। और प्रियंका यहां पर हर एंजॉयमेंट वाले मोमंट को जीना चाहती हैं।

आपको बता दें कि, प्रियंका और निक जोनास ने पिछले साल दिसंबर में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। इसके बाद से अपने परिवार संग हर फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया है। फिल्मों की बात करें तो हॉलीवुड गायक और अभिनेता निक जोनास के साथ विवाह के बंधन में बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में Ellen DeGeneres को हाल ही में एक इंटरव्यू दिया हैl इसमें उन्होंने मां आनंद शीला की डॉक्यूमेंट्री पर फिल्म बनाने की बात कही हैl इस बारे में बताते हुए प्रियंका चोपड़ा ने एलेन से कहा, 'मैं Barry Levinson के साथ एक फिल्म पर काम कर रही हूंl हम एक पात्र पर काम कर रहे हैं, जो कि गुरु मां शीला पर आधारित हैl जो भारत से हैं और रजनीश ओशो का दाया हाथ मानी जाती थीl इन्होंने ओशो के लिए बहुत काम किया और उन्हें अमेरिका में बहुत लोकप्रिय कियाl मुझे पता नहीं कि आपने उनके बारे में सुना है या नहीं लेकिन वह अद्भुत हैl मेरा अगला काम उस पर होगाl 

 

View this post on Instagram

Superbowl hang.. ❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.