Move to Jagran APP

Piya Re Teaser Out: ​प्रिया प्रकाश वारियर का पहला हिंदी म्यूजिक वीडियो टीजर आउट, मखमली अवाज पर फिदा हुआ फैंस

प्रिया प्रकाश एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। प्रिया प्रकाश का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप उनकी सुरीली आवाज सुनकर दंग रह जाएंगे।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 01:28 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 01:28 PM (IST)
Piya Re Teaser Out: ​प्रिया प्रकाश वारियर का पहला हिंदी म्यूजिक वीडियो टीजर आउट, मखमली अवाज पर फिदा हुआ फैंस
Piya Re Teaser Out: ​प्रिया प्रकाश वारियर का पहला हिंदी म्यूजिक वीडियो टीजर आउट, मखमली अवाज पर फिदा हुआ फैंस

नई दिल्ली, जेएनएन। Wink Girl Priya Prakash Varrier: महज दस सेकेंड के वीडियो क्लिप में अपनी आंखों के इशारों से करोड़ों दिलों पर छाने वाली विंक गर्ल ​प्रिया प्रकाश वारियर हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनीं रहतीं हैं। इंटरनेट संसेशन प्रिया प्रकाश अपनी पहली फिल्म रिलीज से पहले ही सुपरस्टार बन गईं थीं। प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल प्लेटफॉर्म पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच प्रिया प्रकाश एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। प्रिया प्रकाश का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप उनकी सुरीली आवाज सुनकर दंग रह जाएंगे। मलयाली एक्ट्रसे प्रिया प्रकाश वारियर को लेकर खबरें लगातार सुनने में आ रही हैं कि वह जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में हैं। वहीं हाल ही में प्रिया प्रकाश का पहला हिंदी म्यूजिक वीडियो टीजर 'पिया रे' रिलीज हुआ है। ये म्यूजिक वीडियो 11 सितंबर पर यूट्यूट पर रिलीज किया गया है। महज एक मिनट उन्नीस सेकेंड के इस टीजर में प्रिया प्रकाश की मखमली अवाज उनके फैंस को दीवाना बना रही है। 

prime article banner

बता दें कि प्रिया प्रकाश ने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। उनका जन्मदिन 12 सितंबर को था। वहीं बर्थडे से ठीक एक दिन पहले यानी 11 सितंबर को उनके पहले म्यूजिक वीडियो 'पिया रे' का टीजर यूट्यूब पर रिलीज किया गया था।

 

View this post on Instagram

A post shared by Priya Prakash Varrier💫 (@priya.p.varrier) on

बता दें कि इससे पहले प्रिया प्रकाश वारियर का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वह एक्टर रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिम्बा' के हिट सॉन्ग 'आंख मारे' पर डांस करती नजर आईं थीं। इस वीडियो में प्रिया प्रकाश पूरी तरह से मस्ती के मूड में नजर आईं। इस ​वीडियो को शेयर करते हुए प्रिया प्रकाश ने लिखा था, 'आंख मारे इन लंदन।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.