ईशा अंबानी की ‘होली पार्टी’ में निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस से किया हाथ साफ, वायरल हुआ Video
Nick Jonas and Priyanka Chopra holi party प्रियंका चोपड़ा ने 10 साल छोटे निक जोनास के साथ शादी कर ली हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने हाल ही में ईशा अंबानी द्वारा होस्ट की गई होली पार्टी में भाग लिया हैं और इस ग्रैंड इवेंट्स से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल के फैन्स दोनों के इस अंदाज को देखकर खुश हुए जा रहे हैं।
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर होली के कई वीडियो और फोटो शेयर किए हैl इसमें से एक में निक को प्रियंका की ड्रेस से अपने हाथों को साफ करते हुए देखा जा सकता हैं। वीडियो को कैप्शन देते हुए पीसी ने लिखा, ‘तौलिए की जरूरत किसे है..?’
इस मौके पर दोनों ने वाइट रंग की ड्रेस पहन रखी थींl मिस्टर और मिसेज़ जोनास ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ यह त्योहार मनाया। खबरों के अनुसार प्रियंका और निक वर्क कमिटमेंट के लिए मुंबई में हैं। उनकी कमिटमेंट पूरी होने के बाद दोनों वापिस अमेरिका जा सकते है। ऐसा लगता है कि यह सिर्फ बिजनेस ट्रिप नहीं हैं बल्कि दोनों साथ एन्जॉय भी कर रहे हैं।
इस बीच काम के मोर्चे पर प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार शोनाली बोस की ‘द स्काई इज़ पिंक’में फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम के साथ देखा गया था। वह जल्द अपने अगले बॉलीवुड प्रोजेक्ट की घोषणा करने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक्ट्रेस हैl वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैंl इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण भी किया हैंl
And that's how it's done! #Holi2020 🌈 @nickjonas 💃🏻🕺🏻#HoliHell
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ शादी कर ली हैंl निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैंl हालांकि वह कभी भी इसे स्वीकार करने से हिचकिचाते नहीं हैंl निक और प्रियंका की लव मैरेज हैंl दोनों ने हिंदू और क्रिश्चन अंदाज में शादी की थींl दोनों की शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में हुई थींl इस मौके पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी भाग लिया थाl