Dabangg 3 Trailer Out: स्वागत कीजिए... आ गए हैं दबंग चुलबुल पांडेय, यहां देखें धमाकेदार ट्रेलर
Dabangg 3 Trailer Out सलमान के अलावा ट्रेलर में विलेन के किरदार सुदीप की अवाज़ दमदार है। इस तीन मिनट के ट्रेलर में सोनक्षी सिन्हा और साई मांजरेकर भी नज़र आई हैं।
नई दिल्ली जेएनएन। Dabangg 3 Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म दबंग-3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सलमान के फैंस को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था, जो खत्म हो गया है। एक बार फिर सलमान ख़ान चुलबुल पांडेय के धमाकेदार अंदाज में लौटे हैं। इस बार चुलबुल पांडेय की पिछली ज़िंदगी को भी फ़िल्म में दिखाया जाएगा।
सलमान ख़ान ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्रेलर को शेयर किया। शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'अपने व्यस्त शेड्यूल में समय निकाल कर प्लीज दबंग-3 का ट्रेलर देख लें।' इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस ट्रेलर को शेयर किया। सोनाक्षी ने लिखा, 'आ गया है चुलबुल पांडेय एक बार फ़िर आपका दिल जीतने।' बता दें कि इस फ़िल्म में एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा रज्जो के किरदार में वापसी की है।
ट्रेलर की शुरुआत सलमान ख़ान के स्वैग वाली एंट्री से होती है। ट्रेलर के शुरुआत में दबंग स्टाइल डायलॉग है। जिसमें चुलबुल पांडेय कहते हैं,'एक होता है पुलिस वाल, एक होता है गुंडा.. हम कहलाते हैं पुलिस वाला गुंडा।' इसके अलावा इस ट्रेलर में सलमान ने कई और डायलॉग्स दिए हैं। जैसे- 'नाराजगी इस बात की नहीं हमें कि तुम हमारे घर में घुसे... नाराजगी इस बात है कि तुम हमारे घर में घुसे जब हम नहीं थे।' 'मारेंगे भी हम और बचाएंगे भी हम।'
इस ट्रेलर में चुलबुल पांडेय की पुरानी जिंदगी के कुछ हिस्से भी दिखाए गए हैं। इसके अलावा कुछ सस्ते चुटकले और फनी सीन भी हैं। सलमान के अलावा ट्रेलर में विलेन के किरदार सुदीप की अवाज़ दमदार है। इस तीन मिनट के ट्रेलर में सोनक्षी सिन्हा और साई मांजरेकर भी नज़र आई हैं। साई, चुलबुल पांडेय की पिछली ज़िंदगी का हिस्सा हैं। इस बार हुड़ दबंग नहीं है, बल्कि ट्रैक सॉन्ग चुलबुल दबंग है।
इस फ़िल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। प्रभु देवा इसे पहले सलमान ख़ान को लेकर वॉटेंड जैसी हिट फ़िल्म बना चुके हैं। यह फ़िल्म साल के आखिरी में रिलीज़ की जाएगी। सलमान के फैंस इस फ़िल्म का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं। भारत के बाद अब दबंग-3 के जरिए सलमान 20 दिसंबर को पर्दे पर नज़र आएंगे।