COVID-19 के बीच संभावना सेठ हुई बीमार, 4 बजे तक किसी भी अस्पताल ने नहीं दी एंट्री, सुनाई आपबीती
Sambhavna Seth hospitalised संभावना सेठ ने बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में कई स्पेशल डांस नंबर भी किए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएनl भोजपुरी फिल्मों में अपने डांस से सभी को प्रभावित करनेवाली एक्ट्रेस संभावना सेठ के पति अविनाश द्विवेदी ने उनके हॉस्पिटलाइजेशन के बारे में एक नोट शेयर किया था। जागरण डॉट कॉम ने जब संभावना सेठ को फोन कर इस बारे में बात करनी चाही तो उन्होंने एक वीडियो का लिंक शेयर किया है और इसमें उन्होंने अस्पताल से जुड़ा अपना पूरा वाकया बताया हैंl
वह कह रही है कि उन्हें 4 बजे तक कई अस्पतालों में एंट्री नहीं मिली हैंl हालांकि बाद में उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि एक अस्पताल में उनकी जांच की गई और उन्हें कान से जुड़ी समस्या होने की बात भी बताई गईl
इसके पहले उनके पति अविनाश द्विवेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया थाl इसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों को उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी हैं। नोट में लिखा है, 'हाय दोस्तों, कल रात हमें अस्पताल जाना पड़ा क्योंकि संभावना अस्वस्थ हैं। हम सुबह 5 बजे वापस आए और अब उसे फिर से अस्पताल ले जा रहे हैं।' साथ ही इसमें यह भी कहा गया है कि इसके चलते अब वह अपने YouTube चैनल पर व्लॉग शेयर नहीं कर पाएगीl इसमें आगे लिखा गया है, 'तो आज कोई व्लॉग नहीं होगा। सादर, अविनाश द्विवेदी।'
इस पोस्ट ने संभावना के प्रशंसकों को चिंतित कर दिया। बिग बॉस 1 में कंटेस्टेंट रही कश्मीरा शाह ने कहा, 'अविनाश मुझे जल्दी से फोन करों। हमें चिंता हो रही हैं।' अभिनेता काम्या पंजाबी ने लिखा, 'जल्द ठीक हो जाओ डार्लिंग! अविनाश आशा कुछ गंभीर नहीं है।' अभिनेत्री सोनाली राउत ने भी टिप्पणी की, 'ओहो ... जल्द ही ठीक हो जाओ... भगवान का आशीर्वाद बना रहें।' अभिनेता गुंजन पंत ने लिखा, 'क्या हुआ? क्या वह ठीक है? प्लीज सूचित करें। मैं वास्तव में चिंतित हूं। जल्द ही ठीक हो जाएगी @sambhavnasethofficial जी।'
संभावना और अविनाश अपने पालतू कुत्ते के साथ मुंबई में रहते हैं। दोनों ने जुलाई, 2016 में शादी कर ली थीं। अभिनेता अक्सर अपने आउटिंग और घर पर मस्ती की खुलकर तस्वीरें शेयर करते हैं। संभावना आमतौर पर अविनाश को अपने सबसे अच्छे दोस्त के रूप में संबोधित करती है। संभावना ने कई रियलिटी शो में भाग लिया हैl इसमें डांसिंग क्वीन, दिल जीतेगी देसी गर्ल, वेलकम - बाजी मेहमान नवाजी की शामिल है।
वह रजिया सुल्तान और लाल इश्क जैसे टीवी शो में भी दिखाई दी हैं। उन्होंने बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में कई स्पेशल डांस नंबर भी किए हैं। वह 2006 की फिल्म 36 फिल्म टाउन में 'आशिकी में तेरी' नामक गाने में उपेन पटेल के साथ थिरकती हुई नजर आईं थीं।