ऋतिक रोशन ने शेयर की 'वॉर' के कबीर की फिटनेस वीडियो, टाइगर श्रॉफ ने लिखा, 'बड़े होकर आपके...'
WAR Film Star Hrithik Roshan Transformation ऋतिक रोशन बॉलीवुड में सबसे आकर्षक अभिनेताओं में से एक हैं। वह सेक्सिएस्ट एशियन मैन और हॉटेस्ट मैन ऑन प्लैनेट भी रह चुके हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन ने फिल्म वॉर में कड़ी मेहनत कर शानदार बॉडी बनाई हैंl इसके लिए हालांकि उन्होंने कड़ी मेहनत की हैंl अपनी इसी मेहनत के कारण ऋतिक रोशन को बॉलीवुड के ग्रीक भगवान के रूप में जाना जाता है। यदि आपको अभी भी इस बात को लेकर संदेह है तो हम आपको हालिया जारी हुए वीडियो को देखने का सुझाव देंगे, जो आप सभी को प्रेरणा भी देगा।
ऋतिक रोशन लंबे है और सुंदर भी है। वह बॉलीवुड में सबसे आकर्षक अभिनेताओं में से एक हैं। अपने अच्छे लुक्स के साथ अभिनेता ने 'सेक्सिएस्ट एशियन मैन', 'हॉटेस्ट मैन ऑन प्लैनेट' और ‘बॉलीवुड का ग्रीक भगवान' जैसे खिताब हासिल किए।
समुद्र सी हरी आंखों से लेकर अपनी गढ़ी हुई बॉडी तक ऋतिक को देखकर कोई भी लड़की दीवानी बन सकती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इस बॉडी को बनाने में कितनी मेहनत लगी है? सुपर 30 के अभिनेता ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्रेरणादायक कसरत करने वाला वीडियो शेयर किया जो निश्चित रूप से आपकी आंखें बड़ी कर देगा। आपको इस बात पर विश्वास हो जाएगा कि आखिर क्यों ऋतिक रोशन को फिटेस्ट एक्टर के रूप में जाना जाता है?
वीडियो में ऋतिक हमें बताते है कि कई चोटों और स्लिप डिस्क से पीड़ित होने के बावजूद खुद को फ्लैब से फैब में उन्होंने बदल लिया है। वीडियो में उनकी गहन कसरत को भी दिखाया गया है, जिसकी हम केवल कल्पना कर सकते हैं। यह वीडियो से पता चलता है कि उन्हें वास्तव में स्लिप डिस्क थी और वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म वॉर के लिए सही बॉडी और शेप में आने के लिए क्या कर रहे थेl एक IGTV शेयर करते हुए उन्होंने कमेंट किया है, ‘K.A.B.I.R का दूसरा पक्ष। ट्रांसफ़ॉर्मिंग फ़िल्म।’ जैसे ही ऋतिक ने यह वीडियो शेयर किया हैl कईयों ने खुद को इस पर वीडियो पर कमेंट करना शुरू कर दिया।
टाइगर श्रॉफ ने फैन बनकर लिखा, ‘सर बडे होकर आप की तरह बनना है।’ जबकि मनीष पॉल, डायना पेंटी, करण टैकर जैसे अन्य लोग वीडियो देख अचंभे में थे। फिल्म वॉर बॉक्स ऑफिस पर शानदार व्यवसाय कर रहीं है। अब तक फिल्म ने 219.25 करोड़ (हिंदी) कमाए हैंl वहीं सभी भाषाओं में फिल्म ने 228.55 करोड़ का व्यापार किया है। फिल्म में वाणी कपूर और टाइगर श्रॉफ भी हैंl वहीं फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।