WAR Box Office Collection Week 6: रितिक-टाइगर की वॉर ने 6 हफ़्तों में हिला डाला बॉक्स ऑफ़िस, जानिए अब तक की कमाई
WAR Box Office Collection Week 6 सलमान ख़ान की दबंग 3 से उम्मीद है कि वो वॉर के कलेक्शंस को पीछे छोड़ सकती है। दबंग 3 अगले महीने 20 तारीख़ को रिलीज़ होगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म वॉर ने साल 2019 में बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी का नया इतिहाल लिखा है। साल 2019 की सबसे सफल फ़िल्म होने के साथ-साथ वॉर रितिक और टाइगर की सबसे बड़ी फ़िल्म बन चुकी है। रिलीज़ के 6 हफ़्तों में वॉर ने बॉक्स ऑफ़िस पर 317 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया है।
वॉर 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी और 14 नवंबर को इसकी रिलीज़ को 6 हफ़्ते पूरे हो गये। वॉर हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ की गयी थी। इन 6 हफ़्तों में फ़िल्म ने 317.77 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसमें से 303.10 हिंदी भाषा से मिले हैं, जबकि 14.67 करोड़ तमिल और तेलुगु से आये हैं। छठे हफ़्ते में फ़िल्म के हिंदी वर्ज़न से 69 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ, जबकि तमिल और तेलुगु से 7 लाख रुपये मिले हैं। वॉर के कलेक्शंस में अब ज़्यादा बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना नहीं है, क्योंकि रिलीज़ को डेढ़ महीने हो चुके हैं।
#War has exhausted its run...
[Week 6]#Hindi: ₹ 69 lakhs#Tamil + #Telugu: ₹ 7 lakhs
Total [#Hindi + #Tamil + #Telugu]: ₹ 317.77 cr#India biz.#War language-wise breakup...#Hindi: ₹ 303.10 cr#Tamil + #Telugu: ₹ 14.67 cr
Total: ₹ 317.77 cr#India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) November 15, 2019
2 अक्टूबर को मिड वीक रिलीज़ की वजह से वॉर को 9 दिनों का ओपनिंग वीक मिला था। फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में 238.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ़्ते में 49.65 करोड़ जमा किये, जबकि तीसरे हफ़्ते में 21.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। चौथे, पांचवें और छठे हफ़्ते में कलेक्शन 10 करोड़ से नीचे रह गये। चौथे हफ़्ते में फ़िल्म ने 5.32 करोड़, पांचवें में 2.34 करोड़ और छठे में 76 लाख रुपये जमा किये थे।
वॉर इस साल की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस एक्शन फ़िल्म में रितिक और टाइगर एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नज़र आये थे। इन दोनों कलाकारों की टक्कर को दर्शकों ने भी ख़ूब पसंद किया था। वाणी कपूर ने फ़िल्म में फीमेल लीड रोल निभाया।
अब सलमान ख़ान की दबंग 3 से उम्मीद है कि वो वॉर के कलेक्शंस को पीछे छोड़ सकती है। दबंग 3 अगले महीने 20 तारीख़ को रिलीज़ होगी।