Move to Jagran APP

अमिताभ बच्चन को विवेक ओबेरॉय ने दी जन्मदिन की बधाई तो याद आयीं 15 साल पुरानी वो बातें...

Vivek Oberoi Photo Reminds of his film with Aishwarya Rai विवेक ने अपने करियर की शुरुआत में अमिताभ बच्चन के साथ क्यों हो गया ना में काम किया था जो 2004 में आयी थी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 07:12 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 07:12 PM (IST)
अमिताभ बच्चन को विवेक ओबेरॉय ने दी जन्मदिन की बधाई तो याद आयीं 15 साल पुरानी वो बातें...
अमिताभ बच्चन को विवेक ओबेरॉय ने दी जन्मदिन की बधाई तो याद आयीं 15 साल पुरानी वो बातें...

नई दिल्ली, जेएनएन। 11 अक्टूबर को हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का 77वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। फैंस और शुभचिंतक बिग बी को लगातार बर्थडे की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। अमिताभ ने कलाकारों की कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है। ऐसे में उन्हें बधाई देने वालों की फेहरिस्त में नौजवान से सीनियर एक्टर्स शामिल हैं। विवेक ओबेरॉय ने भी बिग बी को जन्मदिन की बधाई ट्विटर के ज़रिए दी है। 

loksabha election banner

विवेक ने बर्थडे विश के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें वो बिग बी के साथ दिख रहे हैं। पहली फोटो किसी कार्यक्रम की है, जिसमें अमिताभ और जया बच्चन बैठे हुए हैं। बिग बी मुड़कर विवेक से कुछ कह रहे हैं। विवेक ने अपने ट्वीट में लिखा है- यहां बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का फोटो शेयर कर रहा हूं, जिसमें वो एक उभरते हुए कलाकार को प्रेरित कर रहे हैं। विवेक आगे लिखते हैं कि इस बात को 15 साल हो चुके हैं और अभी भी अमिताभ लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। आपको जन्मदिन की बहुत बधाई सर। सर आप ऐसे ही हमें प्रेरित करते रहें और हमारे दिलों पर राज करते रहें।

बता दें कि विवेक ने अपने करियर की शुरुआत में अमिताभ बच्चन के साथ 'क्यों हो गया ना' में काम किया था, जो 2004 में आयी थी। इस फ़िल्म में विवेक की लीडिंग लेडी ऐश्वर्या राय थीं। तब तक वो बिग बी की बहू नहीं बनी थीं। सलमान ख़ान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या कुछ समय तक विवेक के साथ रिलेशनशिप में रही थीं। बाद में उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ घर बसाया। विवेक ने जो अन्य दो तस्वीरें शेयर की हैं, वो उसी फ़िल्म की हैं। विवेक ओबेरॉय के करियर की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में उन्होंने पीएम मोदी का रोल निभाया था। इस फ़िल्म का निर्देशन उमंग कुमार ने किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.