Move to Jagran APP

Vivek Oberoi का वीडियो हुआ वायरल, चालान कटने के बाद हो गई है एक्टर की ऐसी हालत

विवेक ओबेरॉय पर मुंबई पुलिस ने पत्नी संग वैलेंटाइन डे की रात बिना हेलमेट बाइक पर घूमने के लिए ₹500 का जुर्माना लगाया था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने लोकप्रिय मीन पॉरी हो रही है को चालान ट्विस्ट दिया था।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 11:41 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 11:41 AM (IST)
Photo Credit - Vivek Oberoi Instagram Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के जाने माने एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर में कई तरह के रोल निभाए हैं। विवेक एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन फैंस के बीच दिलचस्प पोस्ट शेयर करते नजर आते हैं। हाल ही में विवेक मुंबई पुलिस के द्वारा काटे गए चालान की वजह से सुर्खियों में आए। वहीं अब उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि चालान कटने के बाद उनकी हालत कैसी हो गई है।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

विवेक ओबेरॉय ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विवेक नाश्ता करने के लिए डाइनिंग टेबल पर बैठे हैं। वह टेबल पर बैठकर नाश्ते का इंतजार करते हैं कि तभी एक शख्स उनके पास आता है जिसके हाथ में व्हाइट कपड़े से ढकी हुई एक ट्रे होती है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि वह हाथ में व्हाइट कपड़े से ढकी कोई डिश लेकर आया है। विवेक को ऐसा लगता है कि वो शख्स ऑमलेट लेकर आया है। वहीं जैसे ही वह सफेद कपड़े को हटाते हैं तो उन्हें ऑमलेट की जगह हेलमेट दिखता है। हेलमेट देखकर विवेक कहते हैं कि भाई साहब ऑमलेट बोला था ऑमलेट...। एक्टर के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अबतक इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

दरअसल हाल ही में विवेक ओबेरॉय पर मुंबई पुलिस ने पत्नी संग वैलेंटाइन डे की रात बिना हेलमेट बाइक पर घूमने के लिए ₹500 का जुर्माना लगाया था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने पाकिस्तानी इनफ्लुएंसर दानानीर मोबिन के लोकप्रिय मीन 'पॉरी हो रही है' को 'चालान' ट्विस्ट दिया था। वह कहते हैं, 'ये हम हैं... ये हमारी बाइक्स हैं... और ये हमारी पॉउटी कट गई है।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

आपको बता दें कि वैलेंटाइन डे के अवसर पर विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा के साथ अपनी नई बाइक पर बिना हेलमेट पहने मुंबई की सड़कों पर घूमते नजर आए थे। इसके अलावा पेट्रोल स्टेशन पर उन्होंने कुछ फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई थी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.