ट्यूबलाइट वाले हीरो की पुलिसवाली फिल्म देखने जरूर जाएंगे विवेक ओबराय
विवेक ओबराय की कॉमेडी फिल्म बैंक चोर 16 जून को रिलीज़ हो रही है, जिसमें वो पुलिसवाले हैं और रितेश देशमुख चोर।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। सलमान खान और विवेक ओबराय के बीच का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। उनके बीच का विवाद तो कुछ समय से ठंडा है लेकिन विवेक ने अब बिना सलमान का नाम लिए एक बार फिर तार छेड़ दिए हैं।
दरअसल विवेक की फिल्म बैंक चोर जल्द ही आने वाली है जिसमें वो पुलिस वाले बने हैं। इस सिलसिले में मुंबई में एक कार्यक्रम में आये विवेक ने कहा कि अगर दबंग 3 बनती है वो ये फिल्म देखने जरूर जाएंगे। दरअसल उनके बैंक चोर वाले किरदार को जोड़ कर विवेक से एक सवाल किया था था कि अगर कभी आपसे जनता ने पूछा कि फिल्म 'ट्यूबलाइट' का हीरो, पुलिस वाले का काम ज्यादा अच्छा करता है क्या तो आप क्या कहेंगे ? विवेक ओबेराय समझ गए थे कि बात सलमान खान की हो रही है, इसलिए उन्होंने तुरंत बिना सलमान का नाम लिए कहा - " क्या विचार आएगा। मैं भी बोलूंगा कि बहुत अच्छा करता है और जब पार्ट 3 आएगी, तब मैं भी देखने जाऊंगा।' इसके बाद रितेश देशमुख ने कहा कि सीधे नाम क्यों नहीं ले रहे हों , तब विवेक ओबेराय ने भी कहा कि फिल्म के नाम के पीछे छिप कर पूछ रहा हूं।
यह भी पढ़ें:सिंगर अभिजीत के पीछे पड़ा ट्विटर , अब दूसरा एकांउट भी किया बंद
इस मौके पर विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि पिछली बार तो पी सी में बड़ा विवाद हो गया था। दरअसल उनका इशारा कुछ साल पहले हुए इस विवाद की तरफ था जब विवेक ने अपने घर पर मीडिया को बुलाकर कहा था कि सलमान खान ने उनको 41 बार फोन कर धमकी दी। मामला ऐश्वर्या राय से जुड़ा हुआ था ,जिनसे उस समय विवेक की नजदीकियों का जिक्र किया जाता था। घटना के बाद से सलमान खान विवेक को देखना भी पसंद नहीं करते थे और एक इवेंट में विवेक के माफ़ी मांगने वाले अंदाज़ पर उन्होंने मुंह तक फेर लिया था।
यह भी पढ़ें:ट्यूबलाइट की शूटिंग में सलमान खान ने फिर दिखाया ये हुनर
विवेक ओबराय की कॉमेडी फिल्म बैंक चोर 16 जून को रिलीज़ हो रही है, जिसमें वो पुलिसवाले हैं और रितेश देशमुख चोर।