Vivek Oberoi Birthday: ऐश्वर्या राय को लेकर भिड़ गए थे सलमान खान से, जानिए उनके जीवन से जुड़ी बड़ी कॉन्ट्रोवर्सिज
विवेक ओबेरॉय ने 2003 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान खान पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें धमकी दी हैl आरोप से पूरी इंडस्ट्री सकते में आ गई थीl यह मामला अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर था जो उस समय विवेक ओबेरॉय को डेट कर रही थीl
नई दिल्ली, जेएनएनl विवेक ओबरॉय का आज 45 वां जन्मदिन हैl उनका जन्म 3 सितंबर को हुआ थाl विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया हैl विवेक ओबरॉय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से की थीl यह फिल्म 2002 में आई थीl वह अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैंl इस फिल्म के अभिनय के माध्यम से वह दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हुए थेl
विवेक ओबेरॉय का पूरा नाम विवेकानंद है और उनका जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद के तेलंगाना में हुआ हैl विवेक ओबेरॉय ने साथिया, ओमकारा, कृष्णा: द वारियर और कृष 3 जैसी फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl विवेक ओबेरॉय विवादों में भी रहे हैंl उनका सबसे बड़ा विवाद सलमान खान के साथ लड़ाई का हैl
विवेक ओबेरॉय ने 2003 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान खान पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें धमकी दी हैl आरोप इतना बड़ा था कि पूरी इंडस्ट्री सकते में आ गई थीl यह मामला अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर था जो उस समय विवेक ओबेरॉय को डेट कर रही थीl ऐश्वर्या राय का इसके पहले सलमान खान से अफेयर थाl हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया थाl सलमान खान पर बाद में आरोप लगता रहा है कि उन्होंने विवेक ओबरॉय का करियर खत्म कर दिया हैl विवेक ओबरॉय को लेकर एक बार खबर आई थी कि सलमान खान के जेल जाने पर उन्होंने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर को एक करोड़ रुपए का चंदा दिया हैl
वहीं विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने के लिए भी कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुए हैंl ऐश्वर्या राय के साथ उनके रिश्ते पर कई मीम भी बने हैं जो कि काफी वायरल भी हुए हैंl हाल ही में विवेक ओबरॉय बिना हेलमेट के पत्नी संग कोविड-19 का उल्लंघन कर बाइक राइड करने के चलते भी खबरों में थेl उनपर जुर्माना भी लगाया गया थाl इसके बाद विवेक ओबेरॉय ने क्षमा मांग ली थी।