सोनम कपूर ने लिए सोशल मीडिया को लेकर हुआ बड़ा फैसला
सोनम कपूर जल्द फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव की भी अहम भूमिका है।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वह कुछ दिनों के लिए अपने ट्वीटर एकाउंट से दूर रहेंगी। इस बारे में आगे लिखते हुए सोनम कपूर ने कहा कि ट्वीटर पर उन्हें ढेरों नकारात्मकता का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है कि वह कुछ समय के लिए ट्विटर से दूर रहेंगी।
इसके अलावा उन्होंने लिखा है कि वह सभी के लिए वह शांति और प्रेम की कामना करती है। गौरतलब है कि सोनम कपूर फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की बेटी है और एक जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री भी हैं। सोनम कपूर आहूजा कई विषयों पर अपनी बातें खुलकर रखने के लिए जानी जाती हैं। जिसके चलते उन्हें कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ता है।
I’m going off twitter for a while. It’s just too negative. Peace and love to all !— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) October 6, 2018
गौरतलब है कि वीरे की वेडिंग के रिलीज होने के कुछ दिन पहले स्वरा भास्कर द्वारा कठुआ रेस केस को लेकर कमेंट किया गया था। इस प्रयास के दौरान उनके समर्थन में सोनम कपूर करीना कपूर जैसी बड़ी अभिनेत्रियां आई थी। इसके बाद जघन्य अपराध पर इन कलाकारों का सिलेक्टिव आउटरेज सोशल मीडिया पर उनके ट्रोल का एक बड़ा कारण बन गया था। सोनम कपूर जल्द फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव की भी अहम भूमिका है। फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज़ होगी।
आनंद आहूजा से शादी के बाद सोनम कपूर अब अपने करियर को नए सिरे से आगे बढ़ाना चाहती हैं। पिता अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की शूटिंग तो कर ही रही हैं और उसके बाद दिलकेर सलमान के साथ ज़ोया फैक्टर में भी काम करेंगी। लेकिन उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी ‘बैटल ऑफ बिटोरा’। हाल ही में सोनम ने दो किताबों को फिल्मों में तब्दील करने के लिए उनके राइट्स लिए हैं। इसमें अनुजा चौहान का नॉवेल ‘बैटल ऑफ बिटोरा’ और कृष्णा उदय शंकर का नॉवेल ‘गोविंदा’ शामिल है। सोनम कपूर के मुताबिक अगले साल के शुरू में वो बिटोरा को फ्लोर पर ले जायेंगी।
यह भी पढ़ें: Box Office: लवयात्री और अंधाधुन के बीच कांटे की टक्कर, पहले दिन इतने करोड़