Move to Jagran APP

ऋषि कपूर की जल्द हो सकती है वापसी, नीतू कपूर ने कही यह बात

ऋषि कपूर पिछले कुछ महीनों से अमेरिका में हैं। उनका इलाज चल रहा है। लेकिन इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है कि उन्हें क्या हुआ है।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 06 Mar 2019 03:28 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 09:12 AM (IST)
ऋषि कपूर की जल्द हो सकती है वापसी, नीतू कपूर ने कही यह बात
ऋषि कपूर की जल्द हो सकती है वापसी, नीतू कपूर ने कही यह बात

मुंबई। ऋषि कपूर पिछले कई दिनों से अमेरिका में है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारे उन्हें देखने गए और उनका हालचाल पूछा। नीतू कपूर अपने पति ऋषि कपूर से जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया पर लगातार दे रही हैं। नीतू कपूर ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिससे लग रहा है कि ऋषि कपूर जल्द भारत लौट सकते हैं।

loksabha election banner

जी हां, ऋषि कपूर के फैंस के लिए अच्छी खबर है। पिछले साल सितंबर से अमेरिका में इलाज करवा रहे ऋषि कपूर जल्द भारत वापिस आ सकते हैं। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी नीतू कपूर ने दी है। दअरसल नीतू ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें एक तस्वीर है जिसमें ऋषि कपूर संग उनकी बहन रीमा जैन को भी देखा सकता है। चूंकि रीमा जैन अपने भाई को देखने अमेरिका पहुंची थी और अब वे भारत लौट रही हैं। इस पोस्ट में नीतू कपूर लिखती हैं कि, रीमा जैन हम सब आपको मिस करेंगे। हम भी जल्द इसी फ्लाइट से बापिस लौटेंगे। 

 

View this post on Instagram

One of the Quintet leaves !! Will miss you @rimosky 🤗 will soon be on the same flight back 🤞🙏

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा शो में सिद्धू को लेकर भारती सिंह ने कही है ये बड़ी बात

नीतू कपूर ने कुछ दिन पहले भी एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसमें भी रीमा जैन को देखा जा सकता है। यह तस्वीर तब की थी जब रीमा अमेरिका पहुंची थी। 

 

View this post on Instagram

@natasha.poonawalla is not just a fashion icon she is doing so much more !!! Was delighted to know about the various schools she is running for the upliftment of women 💕 helping pple is the best happiness one can experience 👍🏼🙌#pune#empathy #goodwork#blessings

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

आपको बता दें कि, इससे पहले ऋषि कपूर के साथ रणबीर कपूर भी थे। रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी ऋषि कपूर को देखने पहुंची थी। इसके साथ जावेद अख्तर, अनुपम खेर और आमिर खान ऋषि कपूर को देखने पहुंचे थे। 

 

View this post on Instagram

It’s not how many hours one spends with a person it’s how much u give in that time !!! Aamir gave so much n more Love Respect Warmth Laughter !! He is a true superstar ❤️💕🤗

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

बता दें कि, ऋषि कपूर का कई महीनों से न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा है। ऋषि कपूर को क्या हुआ है इस बात को लेकर अभी तक उनके परिवार वालों ने कुछ नहीं कहा है। जब कैंसर होने की अफवाह आई थी तब उनके भाई रणधीर कपूर ने कहा था कि, 'मुझे इस बारे में कुछ भी पता नहीं है लेकिन मैं आपको यह बता सकता हूं कि उनके स्वास्थ्य सुधार में सुधार हो रहा है। वह अच्छा कर रहे हैं। लोगों को जो बात कहनी है उन्हें कहने दो। जो भी फोटो आए हैं। उनसे एक बात तो स्पष्ट होती है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और यह उनके फोटो से दिखाई भी देता है। वह लोगों के साथ हंसी मजाक कर रहे हैं और आप फोटो में देख सकते हैं कि वह खाने के लिए बाहर भी जाते हैं। वह जल्द भारत आने वाले हैं और हम सब उनकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.