Photo: गौरी को केक खिलाया और इनके साथ गेम खेला, ऐसे मनाया शाह रुख़ ने अपना बर्थडे
शाह रुख़ के लिए यह जन्म दिन इसलिए भी ख़ास है क्योंकि उनकी फ़िल्म ज़ीरो का ट्रेलर रिलीज़ हो रहा है। आनंद एल राय निर्देशित फ़िल्म 21 दिसम्बर को रिलीज़ हो रही है।
मुंबई। शाह रुख़ ख़ान आज (2 नवंबर) को अपना 53वां बर्थडे सेलेब्रेट कर रहे हैं। जन्म दिन का जश्न पहली नवंबर को रात 12 बजे से ही शुरू हो गया। शाह रुख़ ने इस बार बर्थडे केक मन्नत में ही काटा।
शाह रुख़ ने इंस्टाग्राम पर अपने मिडनाइट बर्थडे सेलेब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की हैं और इसके साथ बेहद प्यारा कैप्शन लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि क्या-क्या किया। शाह रुख़ ने बताया कि पत्नी को केक खिलाया। मन्नत के बाहर अपनी फ़ैन फ़ैमिली से मिला और अब अपनी छोटे से गर्ल गैंग के साथ मोनो डील खेल रहा हूं। ख़ुशनुमा बर्थडे सेलेब्रेट कर रहा हूं। सभी का इतने प्यार के लिए शुक्रिया।
शाह रुख़ ख़ान को इंडस्ट्री के उनके यार-दोस्त भी बर्थडे विश कर रहे हैं। शाह रुख़ की ज़िंदगी में अहम जगह रखने वाले करण जौहर ने उन्हें विश करते हुए लिखा है- ''भाई जन्म दिन मुबारक। 25 साल से आपको और गौरी को जानता हूं और मेरे जीवन की यह हमेशा ख़ास रिलेशनशिप रहेगी। मेरे परिवार का हिस्सा बनने और सभी यादों के लिए शुक्रिया। ईश्वर करे 'ज़ीरो' आपकी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो।'' बता दें कि करण जौहर के डायरेक्टोरियल डेब्यू में शाह रुख़ की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने करण की डेब्यू फ़िल्म 'कुछ कुछ होता है' में मुख्य भूमिका निभायी थी।
शाह रुख़ के लिए यह जन्म दिन इसलिए भी ख़ास है क्योंकि उनकी फ़िल्म 'ज़ीरो' का ट्रेलर रिलीज़ हो रहा है। आनंद एल राय निर्देशित फ़िल्म 21 दिसम्बर को रिलीज़ हो रही है और शाह रुख़ ने इसका प्रमोशन शुरू कर दिया है। फ़िल्म के पोस्टर रिलीज़ किये गये हैं। वहीं, फ़िल्म में शाह रुख़ के किरदार बउआ सिंह ने भी अपने निराले अंदाज़ में उन्हें विश किया है। बउआ ने ट्विटर पर लिखा है- ''शाह रुख़ दुनिया तो विश करती रहेगी, पर बउआ सिंह की तरफ़ से हैप्पी बर्थडे। और हम फ़कीर सही पर खाली हाथ नहीं आये हैं, तोहफ़ा भी लाए हैं। आज जहां भी जाओगे, ट्विटर पे हमारा ही चेहरा पाओगे।''
.@iamsrk Duniya toh wish karti rahegi par Bauua Singh ki taraf se Happy Budday in advance! Aur hum fakeer sahi par khaali haath nahi aaye hain, tohfa bhi laaye hain.
Aaj jahan bhi jaoge, Twitter pe hamara hi chehra paoge! #Bauua— Bauua (@BauuaSingh) November 1, 2018
आमिर ख़ान ने शाह रुख़ को बर्थडे विश किया है। दोनों ने हाल ही में एक मुलाक़ात भी की थी।
Happy Birthday Shah! Health and happiness always!
Love.
a.@iamsrk pic.twitter.com/E53eQvq974— Aamir Khan (@aamir_khan) November 2, 2018