दूल्हा बनने से पहले रणवीर ने शेयर की ऐसी तस्वीर, दीपिका ही नहीं आपको भी आ जाएगा प्यार
रणवीर ने दीपिका के लिए अपने प्यार का कभी छिपाया नहीं। कई मौक़ों पर उन्होंने कैमरों की परवाह किये बिना दीपिका के लिए अपनी इमोशंस का इज़हार किया।
मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को शादी करने वाले हैं। कुछ दिन पहले दोनों सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी शादी की तारीख़ों का एलान किया। लगभग 6 साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद रणवीर और दीपिका अब हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। शादी की तैयारियों के बीच रणवीर ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखते ही दीपिका पादुकोण को उन पर प्यार आ जाएगा।
यह तस्वीर रणवीर के बचपन की है। उम्र कोई 5-6 साल रही होगी। मगर, तस्वीर में नन्हे रणवीर के अंदाज़ से पता चल रहा है कि एनर्जी की कमी उन्हें कभी नहीं रही। इस तस्वीर के साथ रणवीर ने लिखा है- हवा में हाथ... जैसे किसी की कोई परवाह नहीं। रणवीर अक्सर अपनी पुरानी फोटो सोशल मीडिया के ज़रिए फैंस के साथ शेयर करते रहे हैं और इन तस्वीरों के ज़रिए उनके व्यक्तित्व की कई ख़ासियत पता चलती हैं। इस फोटो में बेपरवाह रणवीर काफ़ी क्यूट लग रहे हैं।
Hands in the air, Like ya jus’ don’ care!!! 😛🙌🏽🎈🎉🎊 #fridayfeeling
रणवीर इन दिनों रोहित शेट्टी की फ़िल्म सिम्बा की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ सैफ़ अली ख़ान की बेटी सारा अली ख़ान फ़ीमेल लीड रोल में हैं। सारा का यह डेब्यू है। रणवीर पहली बार पुलिस यूनिफॉर्म पहनकर पर्दे पर दिखायी देंगे। मगर, इस फ़िल्म की रिलीज़ तक रणवीर कुंवारे नहीं रहेंगे। वो मिस्टर दीपिका पादुकोण बन चुके होंगे। सिम्बा दिसम्बर में रिलीज़ हो रही है।
शादी के बाद रणवीर और दीपिका 3 हफ़्तों के हनीमून पर रवाना होंगे और लौटते ही रणवीर सिम्बा के प्रमोशंस में जुट जाएंगे। रणवीर और दीपिका की मुलाक़ात संजय लीला भंसाली की फ़िल्म गोलियों की रासलीला रामलीला के सेट पर हुई थी, जो इन दोनों की पहली फ़िल्म है। इसके साथ ही रणवीर और दीपिका के बीच दूरियां मिटने लगीं। इसके बाद दोनों ने भंसाली की बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में साथ काम किया। हालांकि पद्मावत में दोनों ने स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया था।
रणवीर ने दीपिका के लिए अपने प्यार का कभी छिपाया नहीं। कई मौक़ों पर उन्होंने कैमरों की परवाह किये बिना दीपिका के लिए अपनी इमोशंस का इज़हार किया। हालांकि दीपिका ने ऐसे मौक़ों पर हमेशा संयम से काम लिया। रणबीर कपूर से अलग होने के बाद दीपिका को रणवीर की बाहों में पनाह मिली और रणवीर ने दीपिका को स्पेशल महसूस करवाने का कोई मौक़ा गंवाया भी नहीं।