Video में देखिए रणवीर दीपिका का धमाकेदार डांस, प्रियंका और निक के रिसेप्शन में थिरके
मुंबई में 20 दिसंबर को वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया गया था जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारे मौजूद थे।
मुंबईl प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में हुआ। इस मौके पर बॉलीवुड के सितारे पहुंचे थे। इस रिसेप्शन के दौरान सबकी ओर अपना ध्यान खींचा नए नवेले दूल्हा दुल्हन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने। खास बात यह रही कि, दोनों ने जमकर डांस भी किया।
प्रियंका और निक के रिसेप्शन में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण सहित कई बॉलीवुड कलाकार पहुंचे थेl इस मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी सुपरहिट फिल्म बाजीराव मस्तानी के सुपरहिट गाने पिंगा पिंगा पर जमकर डांस भी किया खास बात है कि एक वीडियो सामने आया है जिसमें इस गाने पर दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जमकर डांस करते नजर आ रही हैl वहीं एक वीडियो में रणवीर सिंह माइक हाथ में लेकर रैप करते नजर आ रहे हैं और प्रियंका चोपड़ा उनका प्रोत्साहन बढ़ाते नजर आ रही हैं।
वहीं एक दूसरे वीडियो में प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अन्य प्रियंका चोपड़ा के सुपरहिट गाने देसी गर्ल पर देसी अंदाज में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
इस अवसर पर प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन की सुपरहिट फिल्म रहे ब्लफमास्टर के गाने पर भी यह लोग स्टेज पर थिरकते नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म दिल धड़कने दो के गाने गल्ला गलियाँ पर भी इन लोगों ने डांस किया हैl
आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 1 और 2 दिसंबर को हुई थी। गुरुवार को वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन मुंबई में किया गया था जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे। खास बात यह है कि, इस रिसेप्शन में सबसे पहले सलमान खान पहुंचे जिनकी फिल्म भारत को प्रियंका ने छोड़ दिया था और जिसके बाद से ही यह खबरें थी कि सलमान नाराज हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के वेडिंग रिसेप्शन में एक खास बात हुई। सलमान खान इस रिपेप्शन में पहुंचे वो भी सबसे पहले। सलमान खान की इस प्रकार रिसेप्शन में एंट्री को अलग तरह से देखा जा रहा है। क्योंकि सलमान खान की फिल्म भारत में पहले प्रियंका चोपड़ा अहम भूमिका निभाने वाली थी। लेकिन सलमान की इस फिल्म को प्रियंका ने छोड़ दिया था जिसके बाद इसमें कटरीना कैफ को लिया गया। प्रियंका ने जब फिल्म भारत से अपना नाम वापिस लिया था तब उन्होंने कारण तो नहीं बताया था लेकिन डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्विट के जरिए यह संकेत दिया था कि प्रियंका की शादी होने वाली है इसलिए वे फिल्म से नाम वापिस ले रही हैं।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग रिसेप्शन में सबसे पहले पहुंचे सलमान खान
यह भी पढ़ें: 'असहिष्णुता' रिटर्न्स: नसीरुद्दीन शाह के बयान पर हंगामा, पाकिस्तान का टिकट बुक हुआ