निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा की फ़ैमिली में नये सदस्य की एंट्री, देखें तस्वीरें!
बुधवार को दिल्ली के होटल ताज पैलेस में सिद्धार्थ और इशिता कुमार की रोका सेरेमनी हुई जिसमें दोनों परिवार के लोग शामिल हुए।
मुंबई। अभी प्रियंका चोपड़ा की अपनी शादी के क़िस्से ख़त्म नहीं हुए कि उनके परिवार में एक और ख़ुशी ने दस्तक दी है। प्रियंका के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी अब दूल्हा बनने वाले हैं। फिलहाल रोका सेरेमनी हुई है, जिसकी तस्वीरें प्रियंका ने सोशल मीडिया में साझा की हैं।
बुधवार को दिल्ली के होटल ताज पैलेस में सिद्धार्थ और इशिता कुमार की रोका सेरेमनी हुई, जिसमें दोनों परिवार के लोग शामिल हुए। इस पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए निक जोनस भी प्रियंका के साथ अमेरिका से आये हैं। प्रियंका ने सिद्धार्थ और इशिता की तस्वीरें पोस्ट करके लिखा है- मुझे अपने छोटे भाई पर गर्व है। इशिता परिवार में आपका स्वागत है। तुम लोग साथ में कितने ख़ूबसूरत दिखते हो। तुम दोनों के अच्छे भविष्य की मैं कामना करती हूं। हैप्पी रोका।
रोका सेरेमनी में शामिल होने के लिए प्रियंका मंगलवार को ही अमेरिका से मुंबई लौटीं। उन्होंने पति निक जोनस के साथ दिल्ली सफ़र के दौरान ली गयी सेल्फ़ी सोशल मीडिया में पोस्ट की तो कयास लगने लगे कि निक साथ में क्यों आये हैं। बाद में पता चला कि सिद्धार्थ की रोका सेरेमनी मां शामिल होने के लिए जीजू निक आये हैं।
Best travel buddy ever..hello Delhi.. so good to be back.. ❤️🇮🇳💋 @nickjonas
प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसम्बर में अमेरिकन एक्टर-सिंगर निक जोनस से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में धूमधाम से शादी की थी। उनकी शादी हिंदी और क्रिश्चियन रीति-रिवाज़ों से हुई थी और शादी के कार्यक्रम तीन दिनों तक चले थे। इसके बाद रिसेप्शंस के कई राउंड्स हुए थे। प्रियंका और निक की शादी की रस्मों की तस्वीरें अभी इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं।
सिद्धार्थ, प्रियंका से 7 साल छोटे हैं और फ़िल्म प्रोडक्शन से जुड़े हैं। इशिता के बारे में अभी ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आयी है, मगर ऐसा लगता है कि वो काफ़ी समय से सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका के परिवार के साथ उनकी पुरानी तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फ़िल्म इज़ इंट इट रोमांटिक 13 फरवरी को अमेरिका में रिलीज़ हो चुकी है। भारत में यह फ़िल्म 28 फरवरी से नेटफ्ल्किस पर देखी जा सकेगी। वहीं, प्रियंका बॉलीवुड में स्काय इज़ पिंक से वापसी कर रही हैं, जिसे शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है।