Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म में इतने सारे लुक, ये है वजह

निक भी आजकल मुंबई में हैं और बीती रात दोनों को बांद्रा में पार्टी करते देखा गया।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 05:32 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 11:34 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म में इतने सारे लुक, ये है वजह
प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म में इतने सारे लुक, ये है वजह

मुंबई। साल 2016 में चार मार्च को रिलीज़ हुई जय गंगाजल के बाद से किसी हिंदी फिल्म में अब तक नज़र नहीं आई प्रियंका चोपड़ा अगले साल अपने बॉलीवुड फैंस को ख़ुश करेंगी जब वो द स्काई इज़ पिंक से वापसी करेंगी।

loksabha election banner

प्रियंका ने पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग शुरू की है और ख़बर है कि फिल्म में उनके चार लुक होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके किरदार को 30 साल की जर्नी को परदे पर दिखाया जाएगा। समय के साथ उनके लुक्स में जैसे जैसे बदलाव होंगे उन्हें ही परदे पर दिखाया जाएगा। प्रियंका के लुक्स पर इन दिनों काम किया जा रहा है। आपको याद हो कि सलमान खान की फिल्म भारत में भी प्रियंका चोपड़ा जो रोल करने वाली थीं उसके भी फिल्म में पांच लुक होने वाले थे लेकिन प्रियंका ने भारत की शूटिंग शुरू होने से पहले ही उसे छोड़ दिया।

फिल्म मार्गरीटा विथ अ स्ट्रा की निर्देशक शोलानी बोस की फिल्म ' द स्काई इज़ पिंक' रखा गया हैl फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर लीड रोल में हैं l पहले इस रोल के लिए अभिषेक बच्चन को चुने जाने की ख़बर थी। इस फिल्म में आमिर खान की फिल्मी बेटी ज़ायरा वसीम को अहम् रोल मिला है l ज़ायरा जो दंगल में आमिर खान की बेटी(गीता फोगाट के बचपन) के रोल में थीं और बाद में आमिर खान के प्रोडक्शन की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की हीरोइन l

ये एक सच्ची घटना पर आधारित कहानी है l फिल्म में प्रियंका और फरहान एक ऐसी बच्ची के माँ बाप की भूमिका में होंगे जो immune deficiency disorder (रोग प्रतिरोधी क्षमता में कमी) से ग्रसित है। ये फिल्म आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इपिफनीस' नाम की एक किताब लिखी थी l आयशा चौधरी को जन्म से ही immune deficiency disorder (रोग प्रतिरोधी क्षमता में कमी) था, जिसके बारे में 13 साल की उम्र में ख़ुलासा हुआ l लेकिन इसके बावजूद आयशा ने जीवन से संघर्ष की ठानी l उन्होंने मोटिवेशनल स्पीकर बन का कर कई लोगों के निराशा से बाहर निकलने का रास्ता बताया और इसके लिए अपने जीवन के संघर्ष को आगे रखाl सिर्फ़ 18 साल की उम्र में 24 जनवरी 2015 को उनका निधन हो गया l

इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। प्रियंका इन दिन मुंबई में हैं। निक जोनास से सगाई के बाद अमेरिका गई थीं लेकिन अब वापस आ चुकी हैं। निक भी आजकल मुंबई में हैं और बीती रात दोनों को बांद्रा में पार्टी करते देखा गया।

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण बनेंगी प्रोड्यूसर, बनाने वाली हैं ये ख़ास फिल्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.