Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित और अनुष्का शर्मा अब यहां दिखाएंगी अपना जलवा

प्रियंका की अगली हिंदी रिलीज़ स्काय इज़ पिंक है, जबकि हॉलीवुड में वो इज इंट इट रोमांटिक में नज़र आने वाली हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 04:52 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 07:53 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित और अनुष्का शर्मा अब यहां दिखाएंगी अपना जलवा
प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित और अनुष्का शर्मा अब यहां दिखाएंगी अपना जलवा

मुंबई। हिंदी सिनेमा की तीन मशहूर अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और माधुरी दीक्षित फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में भी उतर चुकी हैं। अब ये तीनों डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी जुड़ रही हैं। नेटफ्लिक्स ओरिजनल्स के तहत 8 फ़िल्मों की घोषणा की गयी है, जिनमें से 3 प्रियंका, माधुरी और अनुष्का प्रोड्यूस कर रही हैं। शुक्रवार को सिंगापुर में कंपनी ने See What's Next- Asia इवेंट में इन फ़िल्मों का एलान किया गया है।

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा की कंपनी 'फायरब्रांड' शीर्षक से फ़िल्म का निर्माण करेगी, जिसे अरुणा राजे डायरेक्ट करेंगी। इस फ़िल्म में ऊषा जाधव, गिरीश कुलकर्णी, सचिन खेड़ेकर और राजेश्वरी सचदेवा मुख्य किरदारों में हैं। 'फायरब्रांड' मराठी फ़िल्म है, जिसकी कहानी यौन दुष्कर्म की शिकार लड़की के इर्द-गिर्द होगी। प्रियंका की कंपनी का नाम पेबल पिक्चर्स है और 2016 में उन्होंने 'बम बम बोल रहा है काशी' के साथ फ़िल्म निर्माण शुरू किया। प्रियंका क्षेत्रीय भाषा की फ़िल्मों के निर्माण को प्राथमिकता देती हैं। उनकी मराठी फ़िल्म 'वेंटीलेटर' को कई पुरस्कार मिले हैं। पंजाबी, असमी और सिक्किम भाषाओं में भी प्रियंका ने फ़िल्मों का निर्माण किया है। प्रियंका की अगली हिंदी रिलीज़ 'स्काय इज़ पिंक' है, जबकि हॉलीवुड में वो 'इज इंट इट रोमांटिक' में नज़र आने वाली हैं।

अनुष्का शर्मा और उनके भाई करणेश शर्मा की कंपनी क्लीन स्लेट फ़िल्म्स 'बुलबुल' शीर्षक से फ़िल्म का निर्माण करेगी। 'बुलबुल' सदियों से चले आ रही मान्यताओं और अंधविश्वास पर आधारित ड्रामा फ़िल्म है। अनुष्का शर्मा ने 'एनएच 10' से बतौर फ़िल्म निर्माता पारी शुरू की थी। इसके बाद हॉरर फ़िल्म 'परी' और फिर हॉरर कॉमेडी फ़िल्म 'फिल्लौरी' का निर्माण कर चुकी हैं। प्रियंका शाह रुख़ के साथ शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म 'ज़ीरो' में नज़र आने वाली है। 

माधुरी जिस फ़िल्म का निर्माण करेंगी, उसका शीर्षक '15 अगस्त' है। इस फ़िल्म की कहानी मुंबई में सेट है और चॉल में रहने वाले लोगों की ज़िंदगी पर फोकस करेगी। माधुरी ने मराठी सिनेमा में 'बकेट लिस्ट' से डेब्यू किया था, जिसका निर्माण उनकी कंपनी आर एंड एम मूविंग पीक्चर्स ने किया था। 

इन फ़िल्मों के अलावा जिन फ़िल्मों की घोषणा की गयी है, उनमें होटल मुंबई, म्यूज़िक टीचर, चॉपस्टिक्स, अपस्टार्ट्स और कोबाल्ट ब्लू शामिल हैं। होटल मुंबई, 26 नवंबर को मुंबई पर हुए आतंकी हमले की सच्ची घटना पर आधारित फ़िल्म है, जिसे एंथनी मारस डायरेक्ट कर रहे हैं।  इस फ़िल्म में देव पटेल और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। म्यूज़िक टीचर को सार्थक दासगुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फ़िल्म में मानव कौल मुख्य भूमिका में हैं। चॉपस्टिक्स में मिथिला पाल्कर, अभय देओल और विजय राज़ मुख्य किरदारों में हैं। इसे सचिन यर्दी डायरेक्ट करेंगे। अपस्टार्ट्स को उदय सिंह पवार डायरेक्ट कर रहे हैं। कोबाल्ट ब्लू को सचिन कुंदाल्कर ने लिखा है और वही डायरेक्ट करे हैं। यह इसी नाम से आये एक चर्चित उपन्यास पर आधारित है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.