Move to Jagran APP

फिर से होगी महाभारत: संजू युधिष्ठिर, शत्रुघ्न सिन्हा भीष्म और शक्ति शकुनी

आमिर खान भी महाभारत को एक नए सिरे से बड़े परदे पर उतारने की ठान चुके हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Mon, 02 Jul 2018 04:34 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jul 2018 11:18 AM (IST)
फिर से होगी महाभारत: संजू युधिष्ठिर, शत्रुघ्न सिन्हा भीष्म और शक्ति शकुनी
फिर से होगी महाभारत: संजू युधिष्ठिर, शत्रुघ्न सिन्हा भीष्म और शक्ति शकुनी

मुंबई। महाभारत के महाकाव्य से अब तक कई कहानियां अलग अलग तरीके से छोटे और बड़े परदे पर आ चुकी हैं। रेडियो के जरिये इसे सुना भी जा चुका है लेकिन फिर भी लोगों को हर बार महाभारत को लेकर नई उत्सुकता रहती है।

loksabha election banner

महाभारत एक बार फिर आने वाली है। रेडियो पर फिर से और इस बार शत्रुघ्न सिन्हा, संजय दत्त और विवेक ओबराय जैसे बड़े नाम इससे जुड़ने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक एक रेडियो चैनल पर जल्द ही महाभारत नाम से ही एक शो होगा जिसमें इन सितारों को महाभारत के पात्रों को आवाज़ देने के लिए साइन किया गया है। सूत्रों के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा भीष्म पितामह के किरदार को आवाज़ देंगे जबकि संजय दत्त युधिष्ठिर के लिए, विवेक ओबराय भगवान कृष्ण के किरदार में सुनाई देंगे और शक्ति कपूर शकुनी।

शक्ति कपूर ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। उन्होंने ये भी बताया है कि वो जल्द ही रेडियो पर क्राइम मास्टर गो गो के नाम से एक शो लेकर आ रहे हैं। दूरदर्शन और आकाशवाणी पर आ चुके महाभारत को पहले भी लाखों लोगों ने देखा है और जब अलग अलग चैनल पर महाभारत को अलग अलग तरीके से पेश किया गया तो भी दर्शकों की इसमें दिलचस्पी बनी रही। आमिर खान भी महाभारत को एक नए सिरे से बड़े परदे पर उतारने की ठान चुके हैं। इस साल ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान की रिलीज़ के बाद वो अपने इस मेगा प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। बताया जाता है कि आमिर खान की महाभारत करीब एक हजार करोड़ में बनेगी और बिज़नेस टाईकून मुकेश अंबानी इस प्रोजेक्ट में निवेश करेंगे। आमिर खान की ये महाभारत पांच भागों में बनाई जायेगी। फिल्म को हॉलीवुड की हिट सीरीज़ हैरी पोर्टर या गेम ऑफ़ थार्न्स की तर्ज़ पर बनाये जाने की योजना है, जिसमें सब कुछ भव्य होगा।

आमिर खान, पहले देश के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर बनने वाली फिल्म में काम करना चाहते थे लेकिन बाद में अपना इरादा बदल लिया और तय किया कि अगले 10 साल तक वो महाभारत में काम करेंगे और इस दौरान पांच भागों में महाभारत की अलग अलग कहानियों पर फिल्म बनाई जायेंगी। वो ये फिल्में प्रोड्यूस करेंगे और हो सकता है किसी फिल्म का निर्देशन भी। सूत्रों के मुताबिक उनके इस सीरीज़ की पहली फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन करने वाले हैं, जिन्होंने सीक्रेट सुपरस्टार का डायरेक्शन किया है। जानकारी के मुताबिक आमिर खान श्रीकृष्ण के रोल में नज़र आ सकते हैं लेकिन उनका मोस्ट फेवरेट किरदार कर्ण का है। रोल को लेकर वो क्या तय करेंगे इसका खुलासा उन्होंने अब तक नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: Box Office पर रविवार को आया कमाई का सैलाब, रणबीर की संजू ने तोड़े इतने रिकॉर्ड्स


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.