फ़िल्में नहीं चली तो शादी और नौकरी कर सेटल्ड हो गयी मयूरी कांगो, देखें तस्वीरें
मयूरी को 7 सात का एक बेटा भी है, जिसके जन्म के बाद ही वो इंडिया लौट आई थीं! भारत लौटकर वो फिर अपने घर-परिवार और जॉब में बिजी हो गयीं!
मुंबई। ‘घर से निकलते ही, कुछ दूर चलते ही, रस्ते में है उसका घर’ कभी यह गीत इतना पॉपुलर हुआ कि इस गीत से रातों रात अभिनेत्री मयूरी कांगो स्टार बन गयी थीं! फ़िल्म का नाम था- ‘पापा कहते हैं’ और इसमें मयूरी की मासूमियत ने सबका दिल जीत लिया था!
ज़ाहिर है मयूरी को पहली फ़िल्म से ही अच्छी लोकप्रियता मिल गयी थी। लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उनकी फ़िल्मी पारी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। आज ये अभिनेत्री कहां है और क्या कर रही है, जानेंगे तो चौंक जाएंगे आप। मयूरी मायानगरी की चमक-दमक से दूर एक आम ज़िंदगी बिता रही हैं। वो दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक कंपनी में जॉब कर रही हैं!
यह भी पढ़ें: 1 रूपये की फीस में की 'गरीब' राजकपूर की फ़िल्म, जानिये सिनेमा के 'प्राण' की 7 अनसुनी कहानियां
90 के दशक की ये खूबसूरत अभिनेत्री ने अब लंबे समय से बॉलीवुड से दूरी बना रखी है। मयूरी ने जो गिनी चुनी फ़िल्में की हैं उनमें 'पापा कहते हैं' और 'होगी प्यार की जीत' जैसी फ़िल्मों के अलावा बाकी कोई फ़िल्म ख़ास नहीं चली। आखिरी बार वो साल 2000 में आई तेलुगु फ़िल्म 'वामसी' में दिखी थीं। जब हर तरफ से असफलता उनके हाथ लगी तो उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया! ‘नरगिस’ (2000), ‘थोड़ा गम, थोड़ी खुशी’ (2001), ‘डॉलर बाबू’ (2001) और ‘किट्टी पार्टी’ (2002) जैसे डेली सोप में काम किया। हालांकि, यहां भी वो कुछ कमाल नहीं कर सकीं!
अंततः उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया और फिर उन्होंने दिसंबर 2003 में एनआरआई आदित्य ढिल्लन से शादी कर ली। इसके बाद मयूरी अपने पति के साथ अमेरिका चली गयीं जहां से उन्होंने एमबीए की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद साल 2004 से लेकर 2012 तक उन्होंने अमेरिका में ही जॉब की।
मयूरी को 7 सात का एक बेटा भी है, जिसके जन्म के बाद ही वो इंडिया लौट आई थीं! भारत लौटकर वो फिर अपने घर-परिवार और जॉब में बिजी हो गयीं! फिलहाल वो दिल्ली से सटे गुरुग्राम (पूर्व में गुड़गांव) में एक निजी कंपनी में उंचे पद पर कार्यरत हैं!