Move to Jagran APP

कुछ ही महीनों में कितनी बदल गयीं अजय-काजोल की बेटी न्यासा, देखें लंदन से आयीं तस्वीरें

काजोल अपने दोनों बच्चों के काफ़ी करीब हैं और परिवार हमेशा उनकी प्राथमिकता रहा है। अजय भी एक परफेक्ट फैमिली मैन की तरह बच्चों के साथ वक़्त बिताने का मौक़ा नहीं छोड़ते।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 27 Jul 2018 03:56 PM (IST)Updated: Wed, 01 Aug 2018 06:59 AM (IST)
कुछ ही महीनों में कितनी बदल गयीं अजय-काजोल की बेटी न्यासा, देखें लंदन से आयीं तस्वीरें
कुछ ही महीनों में कितनी बदल गयीं अजय-काजोल की बेटी न्यासा, देखें लंदन से आयीं तस्वीरें

मुंबई। अजय देवगन और काजोल अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने लंदन गये हैं। वहां से स्टार कपल ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में अजय और काजोल की बेटी न्यासा काफ़ी अलग दिख रही हैं।

loksabha election banner

काजोल ने न्यासा के साथ यह तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे से लिपटी मुस्कुरा रही हैं। इस तस्वीर में न्यासा काफ़ी बड़ी लग रही हैं। उनका ड्रेसिंग स्टाइल और लुक भी हटके लग रहा है। काजोल ने न्यासा के साथ अपनी इस प्यारी सी तस्वीर को कैप्शन दिया है- जब मेरी बच्ची मुस्कुराती है तो सारा जहां खिल उठता है। काजोल की इस टिप्पणी में एक मां का प्यार छिपा हुआ है। न्यासा अभी 15 साल की हैं।

When my baby smiles the whole world blooms..... #bicestervillage #summerlovin

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

काजोल एक बार फिर पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रही हैं। प्रदीप सरकार निर्देशित फ़िल्म का शीर्षक हेलीकॉप्टर ईला है। काजोल फ़िल्म में सिंगल मॉम के रोल में हैं। उनके बेटे का किरदार रिद्धी सेन निभा रहे हैं, जिन्हें बंगाली फ़िल्म के लिए बेस्ट एक्टर के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा जा चुका है। 

My little girl with me on a red carpet for the first time .....❤️❤️❤️

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

यह तस्वीर कुछ महीने पहले की है। न्यासा काजोल के साथ एक फंक्शन में जाने के लिए तैयार हुई हैं। न्यासा पहली बार काजोल के साथ रेड कार्पेट पर चलीं। काजोल ने इसी साल रिलीज़ हुई हॉलीवुड एनीमेशन फ़िल्म इनक्रेडिबल्स 2 के हिंदी डब वर्ज़न में लीड किरदार इलास्टिक गर्ल के लिए आवाज़ दी थी। 

From crayons and teddy bears to a young lady. Happy birthday to my smart ,beautiful , brave , cuteness overload and seriously humbling daughter Nysa . May the sun shine out of your eyes always and may you always walk in 🌈 ! ❤️💋

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

यह तस्वीर काजोल ने न्यासा के जन्मदिन पर शेयर की थी। न्यासा का जन्म 2003 में हुआ था। न्यासा को जन्म देने के लिए काजोल ने 3 साल का लंबा ब्रेक फ़िल्मों से लिया था। उन्होंने 2006 में फना से वापसी की थी। 

Au revoir..... Paris!

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

काजोल अपने दोनों बच्चों के काफ़ी करीब हैं और परिवार हमेशा उनकी प्राथमिकता रहा है। अजय भी एक परफेक्ट फैमिली मैन की तरह बच्चों के साथ वक़्त बिताने का मौक़ा नहीं छोड़ते। उनके बेटे युग का जन्म 2010 में हुआ था। 

💃💃💃

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

अजय देवगन इस साल टोटल धमाल में नज़र आएंगे, जो धमाल फ्रेंचाइजी की फ़िल्म है और इंद्र कुमार इसका निर्देशन कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.