Move to Jagran APP

ब्लैक टाइगर रितिक रोशन के बाद मोस्ट वांटेड होंगे अर्जुन कपूर

राजकुमार गुप्ता की दूसरी फिल्म मोस्ट वांटेड होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर को लीड रोल दिया गया है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sat, 07 Apr 2018 11:35 PM (IST)Updated: Mon, 28 May 2018 12:17 PM (IST)
ब्लैक टाइगर रितिक रोशन के बाद मोस्ट वांटेड होंगे अर्जुन कपूर
ब्लैक टाइगर रितिक रोशन के बाद मोस्ट वांटेड होंगे अर्जुन कपूर

मुंबई। नो वन किल्ड जेसिका और आमिर जैसी सोचपूर्ण फिल्म बनाने वाले निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने अपनी फिल्म रेड के जरिये बड़ी छाप छोड़ी है। बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन भी कर लिया है। और अब राजकुमार गुप्ता दो बड़े सितारों के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। रितिक रोशन के साथ 'ब्लैक टाइगर' और अर्जुन कपूर के साथ 'मोस्ट वांटेड' l 

prime article banner

खबर है कि राजकुमार गुप्ता ने अपनी अगली दो फिल्मों की प्लानिंग कर दी है।  दोनों फिल्में सच्ची घटना पर आधारित हैं , जैसा के राजकुमार गुप्ता की फिल्में होती हैं। ख़बर है कि उनकी फिल्म ब्लैक टाइगर को लेकर उनकी रितिक रोशन से बात जारी है और सब ठीक रहा तो रितिक इस फिल्म में नज़र आ सकते हैं। फिलहाल हो सुपर 30 की शूटिंग कर रहे हैं और उसके बाद टाइगर श्रॉफ के साथ काम करेंगे।

राजकुमार गुप्ता की दूसरी फिल्म मोस्ट वांटेड होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर को लीड रोल दिया गया है। ये कहानी रवींद्र कौशिक नाम के एक जासूस के सच्ची कहानी है। कौशिक रंगकर्मी रहे। लखनऊ में इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने उन्हें नाटक का मंचन करते देखा था। उन्हें दिल्ली में दो साल की ट्रेनिंग दी गई और बाद में रॉ ने उन्हें 23 साल की उम्र में पाकिस्तान भेजा, नबी अहमद शाकिर बना कर। कौशिक ने वहां की एक लड़की से शादी कर ली और पहले पाकिस्तानी आर्मी में क्लर्क बना और फिर मेजर। साल 1972 से 1983 तक कौशिक ने भारतीय ख़ुफ़िया अधिकारियों को कई बड़ी जानकारियां दीं। बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। कौशिक का 47 साल की उम्र में पाकिस्तान की जेल में निधन हो गया। राजकुमार गुप्ता ने कौशिक की माँ और भाई से मिली जानकारी के आधार पर ये स्क्रिप्ट लिखी है।

यह भी पढ़ें: हिंदी मीडियम: चीन के Box ऑफ़िस पर सिर्फ़ तीन दिन में 100 करोड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.