Happy Birthday Amitabh Bachchan: अमिताभ के असली वाले फैंस ने जरूर देखी होंगी ये फ़िल्में
Happy Birthday Amitabh Bachchan हम आपके लिए कुछ ऐसी ही फ़िल्में लेकर आए हैं। अगर आप पक्के वाले अमिताभ फैन हैं तो इसे जरूर देखा होगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन आज (शुक्रवार) को अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ ने 'सात हिन्दुस्तानी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बिना रुके इस उम्र तक कई बेहतरीन फ़िल्मों में एक्टिंग की। इसमें शोले, जंजीर और अग्निपथ जैसी फ़िल्मों ने जमकर नाम कमाया। लेकिन कुछ ऐसी भी फ़िल्में हैं, जिनमें अमिताभ शानदार काम किया, मगर उतनी फेमस नहीं हुईं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसी ही फ़िल्में लेकर आए हैं। अगर आप पक्के वाले अमिताभ फैन हैं, तो इन फ़िल्मों को जरूर देखा होगा।
1.अलाप
रेखा और अमिताभ बच्चन की यह एक संवेदनशील फ़िल्म थी, जिसे ऋषिकेश मुखर्जी ने साल 1977 में बनाया था। इसमें अमिताभ एक ईमनादार वकील की भूमिका में हैं, जो अपने बाप के खिलाफ चला जाता है। इसमें अमिताभ एक संगीत प्रेमी के रुप में नज़र आए।
2. परवाना
अमिताभ ने अपनी फ़िल्म करियर में कम ही बार विलेन का रोल निभाया है। बतौर विलेन 'परवाना' उनकी पहली फ़िल्म थी। साल 1971 में बनी इस फ़िल्म में अमिताभ ने एक कोल्ड ब्लडड मर्डर को अंजाम दिया था। इस साइकोलॉजिकल फ़िल्म को ज्योति स्वरूप ने डायरेक्ट किया था। इस फ़िल्म में अमिताभ के सामने बतौर हीरो नवीन निश्चल थे।
3. बॉम्ब टू गोवा
'सात हिन्दुस्तानी' के बाद अमिताभ के करियर को 'बॉम्बे टू गोवा' ने ही पटरी पर लाया था। महमूद की इस फ़िल्म में अमिताभ लीड रोल में थे। इस कॉमेडी फ़िल्म में विलेन का रोल शत्रुघ्न सिन्हा ने निभाया था।
4. मैं आजाद हूं
अमिताभ इस फ़िल्म में आत्महत्या कर लेते हैं। साल 1989 में इस फ़िल्म को जावेद अख्तर ने लिखा था। वहीं, इस फ़िल्म में अमिताभ के अपोजिट शबाना आज़मी थी। इस फ़िल्म के लिए जावेद को बेस्ट डायलॉग्स के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
5.सौदागर
यह फ़िल्म साल 1973 में आई थी। इसमें प्यार और सुंदरता के बीच फर्क दिखाया गया है। अमिताभ ने फ़िल्म में खजूर से गुड़ बनाने वाले कारोबारी का रोल निभाया था। इस फ़िल्म में पद्मा खन्ना और नूतन ने भी काम किया है। यह एक किस्म की क्लासिकल लव ट्रांयग्ल स्टोरी है, जो नरेंद्रनाथ मित्रा द्वारा लिखी गई एक बंगाली कहानी पर आधारित है।
6. एक नज़र
साल 1972 में अमिताभ और जया एक साथ नज़र आए। बी.आर इशारा की यह एक संवेदनशीन फ़िल्म हैं। इसमें अमिताभ एक अमीर बाप के कवि बेटे बने हैं। उन्हें एक प्रॉस्टिट्यूट से प्यार हो जाता है। फ़िल्म की कहानी इस प्यार के बीच गढ़ी गई है।