जोड़ी वही कहानी नई, क्या आप भी तैयार हैं साल 2018 में इनके रीयूनियन के लिए
...और इस लिस्ट में शामिल हैं शाह रुख़ ख़ान, कटरीना कैफ़, सलमान ख़ान, ऐश्वर्या राय बच्चन और भी कई बड़ी हस्तियों के नाम।
मुंबई। साल 2018 बॉलीवुड की दुनिया में भी बहुत कुछ नया लेकर आ रहा है। नए चेहरे, नई कहानियां, नई-नई जोड़ियां और भी बहुत कुछ इस साल नया होने वाला है। लेकिन इन सभी के बीच कुछ ऐसा भी है जो है तो पुराना मगर एक नए एंगल से आपके सामने पेश किया जाएगा। यह है साल 2018 में आने वाली वह जोड़ियां जिन्हें आपने पहले भी ऑनस्क्रीन देखा है और इस साल वो एक बार फिर आपको एंटरटेन करने आ रहे हैं।
जी हां, जहां एक तरफ आलिया भट्ट-विक्की कौशल फ़िल्म 'राज़ी' में, अक्षय कुमार और राधिका आप्टे फ़िल्म 'पैड मैन' में, वरुण धवन-अनुष्का शर्मा फ़िल्म 'सुई धागा' में अपनी फ्रेश जोड़ी से सभी को इम्प्रेस करने वाले हैं वहीं, बहुत सी जोड़ियां ऐसी भी हैं जो इस साल अपना रीयूनियन कर रही हैं और इस लिस्ट में शामिल हैं शाह रुख़ ख़ान, कटरीना कैफ़, सलमान ख़ान, ऐश्वर्या राय बच्चन और भी कई बड़ी हस्तियों के नाम।
यह भी पढ़ें: Box Office के 5 बड़े Clash, जिनकी वजह से Bollywood में भी ख़ूब हुआ क्लेश
हाल ही में यह खबर आई है कि साल 2014 में फ़िल्म 'हैदर' में दिखाई दिए शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर इस साल फिर एक साथ दिखाई देंगे श्री नारायण सिंह द्वारा डायरेक्ट होने वाली फ़िल्म 'बत्ती गुल और मीटर चालु' में, यह फ़िल्म 31 अगस्त 2018 को रिलीज़ होग। इसके अलावा पिछले साल रिलीज़ होने वाली फ़िल्म 'पद्ममावती' जिसका नाम अब 'पद्मावत' हो गया है, यह भी इसी साल 25 जनवरी को रिलीज़ होगी जिसमें एक बार फिर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दिखाई देंगे। हालांकि, दीपिका को इस फ़िल्म में शाहिद कपूर के ओपोज़िट कास्ट किया गया है। वहीं, पिछले साल फ़िल्म 'बादशाहो' में साथ दिखे अजय देवगन और इलियाना डीक्रूज़ भी इस साल 16 मार्च को रिलीज़ होने वाली राजकुमार गुप्ता की फ़िल्म 'रेड' में साथ दिखाई देंगे।
'जोड़ी वही, कहानी नई' की इस लिस्ट में शामिल हैं सलमान ख़ान, जैकलिन फर्नांडिस भी, जिन्हें आपने फ़िल्म 'किक' में देखा होगा। आपको बता दें कि ये दोनों एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। इस फ़िल्म का नाम है 'रेस 3' जिसे रेमो डीसूज़ा डायरेक्ट कर रहे हैं। 'रेस 3' के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाली फ़िल्म 'फन्ने खां' का भी यही हाल है। इस फ़िल्म में 19 साल बाद अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन को साथ देखा जाएगा। ये दोनों पिछली बार साल 1999 में फ़िल्म 'ताल' में साथ दिखाई दिए थे।
यह भी पढ़ें: 2018 में भी बॉलीवुड पर छाएगा Women Power, रानी, कंगना, करीना...इन अभिनेत्रियों का दिखेगा जलवा
अर्जुन कपूर और परिणीती चोपड़ा अर्जुन की पहली फ़िल्म 'इशकज़ादे' में साथ दिखाई दिए थे। इनकी केमिस्ट्री को भी लोगों ने खूब पसंद किया था और शायद यही वजह है कि 6 साल बाद ये जोड़ी फिर एक साथ आ रही है दीबाकर बैनर्जी की फ़िल्म 'संदीप और पिंकी फ़रार' में। सुनने में आया है कि इसी साल ये दोनों फ़िल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में भी दिखाई देंगे मगर, इस फ़िल्म के बारे में अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है। दूसरी तरफ इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान' में भी आमिर ख़ान कटरीना कैफ और फ़ातिमा सना शेख के साथ दिखाई देंगे। आपको याद दिला दें कि आमिर साल 2013 में फ़िल्म 'धूम 3' में कटरीना के साथ आए थे और फ़ातिमा ने सुपरहिट फ़िल्म 'दंगल' में आमिर के साथ सक्री शेयर किया था।
शाह रुख़ ख़ान ने हाल ही में आनंद एल राय के साथ अपनी आने वाली फ़िल्म 'ज़ीरो' के नाम की घोषणा की हैं। इस फ़िल्म में शाह रुख़ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ नज़र आएंगे। 'ज़ीरो' इस साल 21 दिसम्बर को रिलीज़ होगी। आपको याद होगा कि SRK-कटरीना-अनुष्का की यह तिगड़ी साल 2012 में यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' में भी दिखाई दी थी।
यह भी पढ़ें: Khan's Effect: रेस 3, ज़ीरो और ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान की ये है दिलचस्प कहानी
इन सभी के अलावा फ़िल्म 'प्यार का पंचनामा' की कास्ट कार्तिक आर्यन, नुसरत भरुचा और सनी निजर भी इस साल फ़िल्म 'सोनू के तितु की स्वीटी' में एक बार फिर साथ दिखेंगे। रणबीर कपूर भी अपनी डेब्यू फ़िल्म की को-स्टार सोनम कपूर के साथ संजय दत्त की बायोपिक में दिखेंगे। फ़िल्म 'पीकू' के को-स्टार्स दीपिका पादुकोण और इरफ़ान ख़ान भी इस साल विशाल भारद्वाज की फ़िल्म में नज़र आ सकते हैं। यही नहीं फ़िल्म 'पुकार', 'तेज़ाब', 'बेटा' जैसी फ़िल्मों में साथ नज़र आए माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर भी अजय देवगन के साथ इस साल फ़िल्म 'टोटल धमाल' में नज़र आएंगे।