Move to Jagran APP

Nora fatehi का सोशल मीडिया पर एक और धमाल, फैंस से मिला यह तोहफा, वीडियो देखिए

Nora fatehi ने दिलबर गीत पर बेहतरीन डांस किया था और यह गीत John Abraham स्टारर फिल्म Satyameva jayate में शामिल किया गया था।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 02:10 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 04:43 PM (IST)
Nora fatehi का सोशल मीडिया पर एक और धमाल, फैंस से मिला यह तोहफा, वीडियो देखिए
Nora fatehi का सोशल मीडिया पर एक और धमाल, फैंस से मिला यह तोहफा, वीडियो देखिए

नई दिल्ली, जेएनएन। पिछले साल आई फिल्म जॉन अब्राहम (John Abraham) स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते (Satyameva Jayate) में दिलबर गीत पर दिलकश अंदाज में नजर आने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सुर्खियों की वजह खास है जो कि सोशल मीडिया से जुड़ी है। नोरा सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए खुद से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती हैं। ऐसे में फैंस ने नोरा को एक खूबसूरत तोहफा दिया है। 

loksabha election banner

दरअसल नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हो चुके हैं। और इस बात की नोरा को बेहद खुशी है। जैसे ही नोरा के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हुए उन्होंने एक स्पूफ वीडियो शेयर किया जो कि देखने लायक है। 

 

View this post on Instagram

Breaking News 5 Million followers WOW🤭😍The dilbar effect and We just getting started! 😍🔥 🥳🤣Like the amazing @stevenroythomas said .. “its not what shes done its what shes about to do..” thats right! this year is gna be epic guys! Wait and watch! 🔥🔥😎 P.s this is an amazing video thank u for making it steven and everybody involved! i laughed my head off!! Celebrating 5 million with my loyal fans and followers thank you for everything! Heres a video to make u laugh a lil 🥰🤣 #noriana #norafatehi #dilbar #bollywood #celebration #fans #loyal #love #grateful

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

यह भी पढ़ें: Sanjay Dutt की पत्नी Maanayata Dutt 'बाबा' को करेंगी प्रोड्यूस, देखिए खूबसूरत टीजर

आपको बता दें कि नोरा के ज्यादातर वीडियोज को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है। उनकी तस्वीरों को भी उनके फैंस देखना पसंद करते हैं क्योंकि उनका स्टाइल स्टेटमेंट यूनीक है। 

नोरा फतेही ने कुछ महीनों पहले एक डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वह मलयाली फिल्म 'आयमकुलम कुचुन्नी' (ayamkulam kochunni) का गीत था। इस मलयाली गीत पर नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने गजब का डांस किया था। आपको बता दें कि नोरा फतेही अपने बेली डांस Belly Dance के लिए जानी जाती हैं और इस गाने में भी उन्होंने बेली डांस का तड़का लगाया था। नोरा का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके पूरा वीडियो देख सकते हैं - 

 

View this post on Instagram

Swipe left 💥😍 My first ever hit Malayalam song from the Blockbuster super hit south movie “Kayamkulam kochunni” with Nivin Pauly ! Happy to be apart of another massive successful movie in 2018! ❤️🔥 Full Video in my IGTV watch it there Hair and makeup @marcepedrozo #norafatehi

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

बताते चलें कि नोरा हार्डी संधू संग पंजाबी सॉन्ग 'नाह' कर चुकी हैं। वे इंडो-कैनेडियन मूल की हैं। नोरा ने बॉलीवुड फिल्म रोरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस से कदम रखा था। इसके बाद क्रेजी कुक्कड़ फैमिली में भी दिखाई दी थी। इसके बाद नोरा को बिग बॉस (Bigg Boss) से जबरदस्त पॉपुलेरिटी मिली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.