दीपशिखा ने अपने पति केशव से रिश्ता तोड़ा, पहले भी हुआ था अलगाव
दीपशिखा ने केशव के साथ साल 2012 में शादी की थी। ये दीपशिखा की दूसरी शादी थी। उससे पहले उनका जीत उपेंद्र के साथ विवाह हुआ था लेकिन दस साल के बाद दोनों में तलाक हो गया।
मुंबई। ग्लैमरस अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल का अपने पति केशव अरोड़ा से अलगाव हो गया है। दीपशिखा ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। दोनों में बीच तीन साल पहले भी बड़ा विवाद हुआ था लेकिन तब मामला ठीक हो गया था।
दीपशिखा ने केशव के साथ साल 2012 में शादी की थी। ये दीपशिखा की दूसरी शादी थी। उससे पहले उनका जीत उपेंद्र के साथ विवाह हुआ था लेकिन दस साल के बाद दोनों में तलाक हो गया। जीत से उनके दो बच्चे हैं जो दीपशिखा के साथ ही रहते हैं।
साल 2016 में दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी और बड़ा झगड़ा हुआ था। इसके बाद दीपशिखा ने केशव के ख़िलाफ़ एफ आई आर दर्ज़ करवाते हुए आरोप लगाया था कि केशव उनको और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। लेकिन बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई।
दीपशिखा के मुताबिक उन्होंने कुछ दिन पहले ही केशव से अलग होने का फैसला किया। दीपशिखा इन दिनों जयपुर में सीरियल मै भी अर्धांगिनी की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि वो अब केशव के रिश्ते में नहीं हैं। वो अपनी लाइफ में खुश हैं। वो सिर्फ अब अपने का पर फोकस करना चाहती हैं।
दीपशिखा ने तीनों खांस के साथ काम किया है। उन्होंने राजा हिंदुस्तानी , कोयला और पार्टनर सहित कई हिट फिल्मों में काम किया है। बिग बॉस में जा चुकीं दीपशिखा छोटे परदे पर कई सीरियल्स कर चुकीं हैं।
यह भी पढ़ें: Box Office पर मणिकर्णिका और ठाकरे रिलीज़, पहले दिन इतनी हो सकती है कमाई