दीपिका पादुकोण ने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ की शूटिंग, देखिए तस्वीरें
ब्रेकअप होने के बाद रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने अयान मुखर्जी की फिल्म ये जवानी है दीवानी और इम्तियाज अली की तमाशा में साथ काम किया था। दोनों फिल्में सफल रही थी।
मुंबई। दीपिका पादुकोण की शादी रणवीर सिंह से हो चुकी है और दोनों एक दूसरे की तारीफों को पुल बांध रहे हैं। वही बात करें दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की तो उनकी आलिया भट्ट से अफेयर को लेकर चर्चा है। ऐसे में अगर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर साथ आए तो चर्चा होना तो लाजमी है।
जी हां, एक बार फिर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर साथ आए हैं। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि यह दोनों कोई फिल्म साथ में कर रहे हैं तो आप गलत हो सकत हैं। क्योंकि दीपिका और रणबीर तो एक एड की शूटिंग के लिए साथ आए हैं। हाल ही में दोनों ने एक एड शूट किया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। चूंकि, किसी समय दीपिका और रणबीर रिसेशनशिप में थे तो इसकी चर्चा भी हो रही है।
बता दें कि, दीपिका और रणबीर बॉलीवुड की ऑनस्क्रीन हिट जोड़ी भी रही है। लेकिन अपने ब्रेकअप के बाद जिंदगी में दोनों आगे बढ़ चुके हैं। आमतौर पर ब्रेकअप के बाद जहां स्टार्स एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते वहीं रणबीर और दीपिका की दोस्ती ब्रेकअप के बाद भी खत्म नहीं हुई है। दोनों एक बार फिर पर्दे पर एक साथ नजर हैं। सामने आई एड शूट की तस्वीरों में रणबीर और दीपिका की स्पेशल केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। यह तस्वीर फैन क्लब द्वारा शेयर की गई है जो कि एक कॉफी का एड है।
आपको बता दें कि, ब्रेकअप होने के बाद रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने अयान मुखर्जी की फिल्म ये जवानी है दीवानी और इम्तियाज अली की तमाशा में साथ काम किया था। दोनों फिल्में सफल रही थी। इसके साथ कुछ महीनों पहले बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में भी दीपिका और रणबीर शो स्टॉपर थे और दोनों ने साथ में रैंप वॉक किया था।