Move to Jagran APP

Photos: गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा बॉलीवुड, पारम्परिक अवतार में नज़र आए सेलेब्रिटीज़

इस त्यौहार की ख़ास तस्वीरें सोशल मीडिया में छायी हुई हैं, जिनमें सेलेब्रिटीज़ पारम्परिक अवतारों में नज़र आ रहे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 12:59 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 12:24 PM (IST)
Photos: गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा बॉलीवुड, पारम्परिक अवतार में नज़र आए सेलेब्रिटीज़
Photos: गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा बॉलीवुड, पारम्परिक अवतार में नज़र आए सेलेब्रिटीज़

मुंबई। आम तौर पर बॉलीवुड की चकाचौंध के लिए पहचानी जाने वाली मुंबई नगरी इन दिनों गणपति बप्पा की भक्ति से सराबोर है। यह ऐसा त्यौहार है, जिसमें बॉलीवुड सितारे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और मंगलमूर्ति की पूजा-अर्चना में लीन रहते हैं। इस त्यौहार की ख़ास तस्वीरें सोशल मीडिया में छायी हुई हैं, जिनमें सेलेब्रिटीज़ पारम्परिक अवतारों में नज़र आ रहे हैं। बहुत कम मौक़े ऐसे होते हैं, जब ग्लैमर के आकाश में झिलमिलाते ये सितारे भारतीय परिधानों में चमकते दिखाई देते हैं।

loksabha election banner

सबसे पहले बात कटरीना कैफ़ की, जो सलमान ख़ान की बहन अर्पिता ख़ान शर्मा के घर गणपति पूजा में शरीक हुईं। इस मौक़े पर ख़ान परिवार के अलावा तमाम सेलेब्रिटीज़ गणपति दर्शन को पहुंचे। सलमान ख़ान के परिवार का ख़ास सदस्य कटरीना कैफ़ इस मौक़े पर रेड कलर के लांग कुर्ता और सलवार में दिखीं। बप्पा के साथ इस तस्वीर में सलमान की बहन अलवीरा, डिज़ाइनर एशले रिबेलो और अलवीरा के पति अतुल अग्निहोत्री को देखा जा सकता है। कटरीना की तरह सभी भारतीय परिधानों में सजे दिख रहे हैं।

एक्ट्रेस और सिंगर सोफी चौधरी ने भी अर्पिता के यहां भगवान गणेश के दर्शनों का लाभ लिया और सोफी ने भी इस धार्मिक मौक़े के लिए इंडियन ड्रेस को ही चुना। शॉर्ट कुर्ता और लहंगे में सोफी बिल्कुल देसी गर्ल लग रही हैं।

सलमान ख़ान के साथ जय हो और रेस 3 में नज़र आ चुकीं डेज़ी शाह ने इस मौक़े के लिए भारतीय स्टाइल के परिधान को प्राथमिकता दी। 

सलमान ख़ान की पहली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने भी गणपति बप्पा के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो पारम्परिक परिधानों में नज़र आ रही हैं।

पिंक कलर के कुर्ता और सलवार में प्रीति ज़िंटा ने बप्पा संग अपनी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो काफ़ी खिली-खिली नज़र आ रही हैं।

रवीना टंडन गणपति बप्पा की भक्त हैं और हर साल इस पर्व पर अपने घर मूर्ति की स्थापना करती हैं। रवीना ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा को प्राथमिकता देती हैं। रवीना का ये पारम्परिक परिधान इस मौक़े के लिए बिल्कुल सही है।

पर्दे से कुछ वक़्त के लिए दूर रहने के बाद जया प्रदा एक बार फिर कैमरे के सामने लौटी हैं। इन दिनों वो परफेक्ट पति में नज़र आ रही हैं। जया ने गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना के दौरान ट्रेडिश्नल लिबास को ही चुना।

शिल्पा शेट्टी हर साल अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना करती है। बप्पा के साथ ली गयी इस तस्वीर में शिल्पा साड़ी में हैं, जबकि उनकी बहन शमिता शेट्टी ने कुर्ता सलवार को चुना। शिल्पा डेढ़ दिन के लिए बप्पा का स्वागत करती हैं। इस बार उन्होंने ईको फ्रेंडली गणेश की स्थापना ही और अपने घर पर ही कृत्रिम तालाब में बप्पा को विदा किया।

 श्रद्धा कपूर की फ़िल्म बत्ती गुल मीटर चालू रिलीज़ होने वाली है। श्रद्धा भी इस पर्व को बड़े उत्साह से मनाती हैं। बप्पा के साथ तस्वीर में श्रद्धा की सादगी देखते ही बनती है।

 

सनी लियोनी भी इन दिनों गणपति बप्पा की भक्ति में लीन हैं। परिवार समेत एक मित्र के घर बप्पा के दर्शन के लिए पहुंची सनी ने सलवार कुर्ता पहना है। फोटो में उनकी बेटी निशा कौर और पति डैनियल वेबर भी नज़र आ रहे हैं। सनी की गोद में परिवार के सबसे नन्हे सदस्य को देखा जा सकता है। परिवार, परम्परा और भक्ति की एक बेहद प्यारी तस्वीर।

सत्तर के दौर के सुपरस्टार जीतेंद्र पूरे रीति-रिवाज़ से गणपति वंदना करते हैं। इस तस्वीर में जीतेंद्र, तुषार और उनके बेटे लक्ष्य को पूजा परिधानों में देखा जा सकता है। 

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने ईको फ्रेंडली गणपति के दर्शन किये हैं। दिव्यांका ने इस मौक़े के लिए सलवार कुर्ता ही पहना है। साथ में पति विवेक दाहिया भी हैं।

मणिकर्णका- द क्वीन ऑफ़ झांसी से बॉलीवुड डेब्यू कर रहीं अंकिता लोखंडे ने गणपति के साथ जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें वो साड़ी में दिख रही हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.