Bollywood Best Supporting Actor Poll 2019: जानिए कौन रहा इस साल का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
Bollywood Best Supporting Actor Poll 2019 अब जब साल अपने अंतिम पड़ाव पर है तो पलटकर देखने में पर एक सवाल खड़ा होता है। इस साल का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कौन है? आइए जानते हैं...
नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood Best Supporting Actor Poll 2019: कोई फ़िल्म स्टारडम की वजह से हिट हो सकती है, लेकिन उसे बेहतरीन बनाने के काम उसके किरदार करते हैं। लीड रोल के अलावा जब स्पोर्टिंग एक्टर की एक्टिंग से फ़िल्म को मदद मिलती है, तो वह कमाल की लगती है। ये साइड हीरो कहे जाने वाले कलाकार, कभी-कभी हीरो पर भी भारी पड़ जाते हैं। इस साल भी ऐसे ही कई साइड हीरोज़ तालियां बटोर गए। अब जबकि साल अपने अंतिम पड़ाव पर है, तो पलटकर देखने पर एक सवाल खड़ा होता है, इस साल का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कौन है? आइए जानते हैं...
बॉलीवुड बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर 2019
इस साल का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कौन रहा, इस सवाल का जवाब जानने के लिए हम अपने पाठकों के पास गए। वेबसाइट पर एक पोल कराया और पूछा कि साल 2019 का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कौन है? इसके बाद उनके वोटों के आधार पर जो सूची आई, वह हम आप से शेयर कर रहे हैं। आइए जानाते हैं साल 2019 टॉप-5 सपोर्टिंग एक्टर्स के बारे में, जिन्हें जागरण के पाठकों ने चुना।
1.परेश रावल (उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक)- साल 2019 की शुरुआत आदित्य धर की फ़िल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से शुरू हुई। पाठकों को इसके किरदार गोविंद भारद्वाज पसंद आए। इस किरदार को परेश रावल ने निभाया। यह किरदार नेशनल सेक्योरिटी एडवाइज़र अजित डोभाल से प्रेरित है। इसके लिए परेश रावल को 30.8 फीसदी वोट मिले। इसके साथ ही वह बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर रहे।
2.सुनील ग्रोवर (भारत)- गुत्थी के नाम से फेमस सुनील ग्रोवर ने इस साल सलमान ख़ान के साथ 'भारत' फ़िल्म में स्क्रीन शेयर किया। इस फ़िल्म में सुनील ने 'विलायती ख़ान' का किरदार निभाया। सुनील को इसके लिए 22.2 फीसदी वोट मिले। इसके साथ वह बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की सूची में दूसरे नंबर पर रहे।
3.वरुण शर्मा (छिछोरे)- वरुण शर्मा अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। इस साल उनके हिस्से आई सुशांत सिंह राजपूत की फ़िल्म 'छिछोरे'। इस फ़िल्म में उन्होंने 'गुरुमीत सिंह सेक्सा' का किरदार निभाया। इस किरदार के लिए उन्हें 18.8 फीसदी वोट मिले। वह सपोर्टिंग एक्टर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे।
4.सिद्धांत चतुर्वेदी (गली ब्वॉय)- सिद्धांत चतुर्वेदी ने इस साल ही बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने जोया अख्त़र डायरेक्टेड 'गली ब्वॉय' में रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर किया। फ़िल्म में उन्होंने रैपर 'एमसी शेर' का किरदार निभाया। इस किरदार के लिए उन्हें 10.3 फीसदी वोट मिले। इसके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी चौथ स्थान पर रहे।
5. शरमन जोशी (मिशन मंगल)- थ्री ईडियट्स के तीसरे ईडियट का किरदार निभाने वाले शरमन जोशी इस साल वैज्ञानिक की भूमिका में नज़र आए। उन्होंने इस साल 'मिशन मंगल' में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर की। इसमें उन्होंने 'परमेश्वर जोशी' का किरदार निभाया। इसके लिए उन्हें 6.9 फीसदी वोट मिले। साल 2019 के बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर्स की लिस्ट में पाठकों ने शरमन को पांचवें नंबर पर रखा।