Bollywood Best Actor in Negative Role Poll 2019: जानिए, कौन रहा इस साल सबसे खतरनाक विलेन
Bollywood Best Actor in Negative Poll 2019 साल के आखिरी में सवाल है कि इस साल का सबसे ख़तरनाक विलेन कौन है? इस सवाल को लेकर हम अपने पाठकों के बीच गए।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood Best Actor in Negative Poll 2019: फ़िल्म में एक हीरो होता है। उसके इर्द-गिर्द फ़िल्म बुनी जाती है। किसी भी किरदार को अगर हीरो बनना है, तो उसके सबसे जरूरी चीज है विलेन। बिना विलेन किसी भी हीरो को हीरोइज़्म नहीं है। 'गब्बर' से लेकर 'शाकाल' तक तमाम विलेन ने हीरो से ज़्यादा नाम कमाया है। इन नकारात्मक किरदार निभाने वालों की अपने अलग फैंस हैं। इस साल भी कुछ एक्टर्स ने नेगेटव किरदार निभाकर अपना सिक्का जमाया है। अब साल के आखिरी में सवाल है कि इस साल का सबसे ख़तरनाक विलेन कौन है? आइए जानते हैं...
बॉलीवुड बेस्ट एक्टर (नेगेटिव रोल)- 2019
साल 2019 में किस एक्टर ने नेगेटिव रोल में आपको सबसे अधिक प्रभावित किया? इस सवाल को लेकर हम अपने पाठकों के बीच गए। हम पोल आयोजित कर उनसे जवाब मांगा। वोटों के आधार पर जो सूची आई है, वो हम आपसे शेयर कर रहे हैं।
1. संजय दत्त (पानीपत)- पिछले कुछ सालों से संजय दत्त अपने आप को बतौर विलेन स्थापित कर चुके हैं। इस साल वह 'पानीपत' में 'अहमद शाह अब्दाली' के किरदार में नजर आए। उनके सामने 'सदाशिव भाऊ' के किरदार में अर्जुन कपूर थे। संजू बाबा का यह किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया। संजय दत्त को पोल में 34.9 फीसदी वोट मिले। इन वोटों की मदद से वह बेस्ट एक्टर (नेगेटिव रोल) की लिस्ट में पहले नंबर पर रहे।
2.टाइगर श्रॉफ (वॉर)- टाइगर श्रॉफ के लिए यह साल काफी बेहतरीन रहा। इस साल उनकी फ़िल्म 'वॉर' आई। इस फ़िल्म वह रितिक रोशन के अपोजिट नजर आए। इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्म साबित हुई 'वॉर' में टाइगर ने नेगेटव रोल किया। इसके लिए उन्होंने 26.3 फीसदी वोट मिले। इन वोटों के साथ वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे।
3.रितेश देशमुख (मरजावां)- रितेश देशमुख और सिद्धार्थ शुक्ला एक बार फिर आमने-सामने आए। एक बार फिर रितेश देशमुख विलेन के रोल में नजर आए। इस बार वह छोटी कद-काठी में दिखाई दिए। 'मरजावां' का यह किरदार पठाकों को भी पसंद आया। उन्होंने रितेश को 16.2 फीसदी वोट दिए। इस तरह से रितेश देशमुख बेस्ट एक्टर (नेगेटिव रोल) की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे।
4.तापसी पन्नू (बदला)- विलेन के किरदार में अक्सर मेल एक्टर ही नजर आते हैं। इस साल तापसी पन्नू ने नेगेटिव रोल किया। वह 'बदला' फ़िल्म में अमिताभ बच्चन के सामने बतौर विलेन नजर आईं। तापसी के इस किरदार को पोल में 9.7 फीसदी वोट मिले। पाठकों ने उन्हें इस लिस्ट में चौथे स्थान पर रखा।
5.राजकुमार राव (जजमेंटल है क्या)- राजकुमार राव बतौर हीरो अपना लोहा मनावा चुके हैं। इस बार बार वह नेगेटिव रोल में भी अपना दांव आजमाया। वह 'जजमेंटल है क्या में' नेगेटिव रोल में नजर आए। इस किरदार के लिए उन्हें 6.8 फीसदी वोट मिले। इसके आधार पर पांचवे स्थान पर रहे।