Move to Jagran APP

Best Lyricist 2019: जानें- कौन रहा साल 2019 का बेस्ट गीतकार

Best Lyricist 2019 हमने अपने पाठकों से कहा चुनिए इस साल का सर्वश्रेष्ठ गीतकार। उन्होंने वोट किया। इसके बाद जो टॉप-5 गीतकारों की लिस्ट सामने आई वह हम आपसे शेयर कर रहे हैं।

By Rajat SinghEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 09:30 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 09:21 AM (IST)
Best Lyricist 2019: जानें- कौन रहा साल 2019 का बेस्ट गीतकार
Best Lyricist 2019: जानें- कौन रहा साल 2019 का बेस्ट गीतकार

नई दिल्ली,जेएनएन। Best Lyricist 2019: साल 2019 में म्यूज़िक लोगों का दिल जीता। इसके अलावा ऐसे गाने भी आए, जो लोगो के जुबान पर चढ़ गए। ऐसे गानों के पीछे एक किस्म की मेहनत होती है। इसके बोल लिखनमे वाले हमेशा पर्दे की पीछे रहते हैं, लेकिन दिलों पर राज करते हैं। ऐसे गीतकार इस साल भी आए। इन गीतकारों में इस साल टॉप पर कौन रहा, यह जानने के लिए हमने पोल कराया।

loksabha election banner

हमने अपने पाठकों से कहा चुनिए इस साल का सर्वश्रेष्ठ गीतकार। उन्होंने वोट किया। इसके बाद जो टॉप-5 गीतकारों की लिस्ट सामने आई, वह हम आपसे शेयर कर रहे हैं।

1. मनोज मुंतशिर- मनोज मुंतशिर का जलावा एक साल फिर जला। उन्होंने इस बार अक्षय कुमार स्टारर फ़िल्म केसरी के लिए बोल लिखे। उन्होंने इसका सबसे फेसम गाना तेरी मिट्टी के भी बोल लिखे। इस गाने के लिए उन्होंने पोल में 47.4 फीसदी वोट मिले। इस तरह बॉलीवुड बेस्ट लिरिसिस्ट 2019 की लिस्ट में वह टॉप पर रहे।

2.कुणाल वर्मा- सिद्धार्थ कपूर और रितेश देशमुख की फ़िल्म मरजांवा इस रिलीज़ हुई। इसके डायलॉग्स को लेकर खूब जोक्स बने। लेकिन इसके गाने ने लोगों को अंदर तक छुआ। यह गाना था तुम्हीं आना। इस गाने को कुणाल वर्मा ने लिखा। इसके लिए उन्होंने 13.4 फीसदी वोट मिले और वह दूसरे नंबर पर रहे।

3.इरशाद कामिल- कबीर सिंह ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाया, बल्कि इसके गाने भी लोगों को इमोशन किया। बेख्याली गाना कब लोगों की जुबांन पर चढ़ गया पता ही नहीं चला। इस गाने को इरशाद कामिल ने लिखा। इस गाने के लिए इरशाद को 12.6 फीसदी वोट मिले और वह तीसरे नंबर पर रहे।

4.तनिष्क बागची- इस साल तनिष्क बागची ने म्यूज़िक दुनिया में जमकर धमाला मचा। उन्होंने ना सिर्फ म्यूजिक डायरेक्टर के तौर, बल्कि गीतकार के तौर पर खुद को स्थापित किया। उन्होंने इस साल केसरी फ़िल्म का वे माही गाना गया। इस गाने के लिए उन्होंने 11.1 फीसदी वोट मिले। इन वोट्स के साथ वह  बॉलीवुड बेस्ट लिरिसिस्ट 2019 की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे।

5.डिवाइन- रैपर को लेकर जोया अख्त़र ने गली बॉय बनाई। इस फ़िल्म का गाना अपना टाइम आएगा ने खूब सुर्खिया बटोरी। इस गाने को उस रैपर ने लिखा, जो कहानी कुछ हिस्सा फ़िल्म में दिखाएगा। इस गीतकार का नाम डिवाइन है। डिवाइन को पोल में 6.8 फीसदी वोट मिले। इसके साथ वह इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.