अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अब दशहरे पर कहेंगे 'नमस्ते इंग्लैंड', देखें नया पोस्टर
अर्जुन-परिणीति की ये दूसरी फ़िल्म है। दोनों ने इससे पहले इशक़ज़ादे में काम किया है, जो अर्जुन की पहली फ़िल्म थी, जबकि परिणीति के करियर की दूसरी।
मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म नमस्ते इंग्लैंड की रिलीज़ डेट बदल दी गयी है। फ़िल्म अब दिसंबर के बजाए दशहरे पर रिलीज़ होगी। ये ख़बर तो अर्जुन और परिणीति पहले ही दे चुके थे। अब नया पोस्टर भी नई डेट के साथ रिलीज़ किया है।
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से अपने फैंस को दी है। अर्जुन ने लिखा है- नई रिलीज़ डेट, नया पोस्टर। नमस्ते इंग्लैंड इस दशहरे पर रिलीज़ होगी।
New release date, new poster! #NamasteEngland releases this DUSSEHRA!@NamasteEngFilm @ParineetiChopra @RelianceEnt @PenMovies #VipulAmrutlalShah @jayantilalgada @sonymusicindia #BlockbusterMovieEntertainers pic.twitter.com/i2VHn7NNER — Arjun Kapoor (@arjunk26) April 23, 2018
नमस्ते इंग्लैंड को विपुल शाह निर्देशित कर रहे हैं, जिनकी नमस्ते लंदन का ये सीक्वल है।' नमस्ते लंदन में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ़ ने मुख्य किरदार निभाये थे। फ़िल्म काफ़ी सफल रही थी और इसके बाद अक्षय-कटरीना की जोड़ी कई हिट फ़िल्मों में साथ आयी। अर्जुन-परिणीति की ये दूसरी फ़िल्म है। दोनों ने इससे पहले इशक़ज़ादे में काम किया है, जो अर्जुन की पहली फ़िल्म थी, जबकि परिणीति के करियर की दूसरी। अर्जुन और परिणीति ने पिछले दिनों दशहरा रिलीज़ की सूचना यहां दी थी। फ़िल्म पहले दिसंबर में रिलीज़ होने वाली थी।
Entertain karne aa rahe hai thoda jaldi. #NamasteEngland releases this Dussehra!@NamasteEngFilm @ParineetiChopra @RelianceEnt @PenMovies #VipulAmrutlalShah @jayantilalgada @sonymusicindia #BlockbusterMovieEntertainers #October2018— Arjun Kapoor (@arjunk26) April 21, 2018
Dussehra it is! #NamasteEngland@arjunk26 @NamasteEngFilm @RelianceEnt @PenMovies #VipulAmrutlalShah @jayantilalgada @sonymusicindia #BlockbusterMovieEntertainers — Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) April 21, 2018
नमस्ते इंग्लैंड पंजाब से इंग्लैंड गये दो युवाओं की कहानी है। इस फ़िल्म के अलावा अर्जुन और परिणीति संदीप और पिंकी फ़रार में भी साथ आ रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग अमृतसर और पटियाला समेत देश-विदेश की कई लोकेशंस पर हुई है। नमस्ते इंग्लैंड की टक्कर विद्युत जाम्वाल की जंगली से होगी, जो दशहरे पर रिलीज़ होने वाली है।