Move to Jagran APP

अगले साल वेलंटाइन के महीने में....एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

एक लड़की को ...’ पिता -पुत्री के रिश्तों के साथ रोमांस का भी स्कोप है और इसलिए राजकुमार और सोनम की जोड़ी बनाई गई है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Fri, 27 Jul 2018 04:13 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jul 2018 08:59 AM (IST)
अगले साल वेलंटाइन के महीने में....एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
अगले साल वेलंटाइन के महीने में....एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

मुंबई। करीब 24 साल एक गाना सुपरहिट हुआ था। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा। अब उसी नाम से फिल्म बनाई जा रही है जिसमें प्यार की एक अलग परिभाषा होगी। बड़ी बात ये कि अनिल कपूर की उस प्यार भरी विरासत को अब उनकी बेटी आगे बढ़ाने जा रही हैं।

loksabha election banner

निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बन रही फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की रिलीज़ डेट घोषित कर दी गई है। ये फिल्म अगले साल एक फरवरी को रिलीज़ की जायेगी। शुक्रवार को इसकी घोषणा की गई। पिछले दिनों जब इस फिल्म का टीज़र जारी किया गया था तो इसे सियापा लव स्टोरी का नाम दिया गया था। यानि ऐसी प्रेम कहानी जिसमें पेंच पड़ने ही वाले हैं। साल 1994 में आई ‘1942 अ लव स्टोरी’ में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला ने अपनी प्रेम कहानी बनाई थी और इस बार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आहूजा तैयार हैं राजकुमार राव के साथ। इस फिल्म में अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं। और साथ में जूही चावला भी माँ के अहम् किरदार में। फिल्म का टीज़र भी उसी पुरानी फिल्म के गाने से शुरू किया गया और फिर आज के जनरेशन की कहानी को रखा गया। चूंकि फिल्म का नाम, 1942 अ लव स्टोरी के सुपरहिट गाने से लिया गया है तो ज़ाहिर है इस फिल्म की जान भी वो गाना ही होगा, जिसे टीज़र में प्रमुखता दी गई ।

एक लड़की को ...’ पिता -पुत्री के रिश्तों के साथ रोमांस का भी स्कोप है और इसलिए राजकुमार और सोनम की जोड़ी बनाई गई है। दोनों ने इससे पहले डॉली की डोली में काम किया है। राजकुमार राव के मुताबिक वो विधु विनोद चोपड़ा की फिल्मों के फ़ैन रहे हैं। राजकुमार की अनिल कपूर के साथ ये लगातार दूसरी फिल्म होगी। दोनों ,ऐश्वर्या बच्चन स्टारर फिल्म फन्ने खान में भी हैं। फिल्म एक लड़की...को भी संजू की तरह विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी फिल्मस के साथ फॉक्स स्टार प्रोड्यूस कर रहा है।

साल 1994 में 15 अप्रैल को रिलीज़ हुई विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित 1942 अ लव स्टोरी का ये गाना उस ज़माने में सुपरहिट हुआ था और आज भी लोगों की पसंद हैं। आर डी बर्मन ने इस फिल्म का संगीत दिया था और जावेद अख्तर ने ख़ूबसूरत बोल लिखे थे। कुमार शानू ने गाना गाया था। इन तीनों को उस साल इसी गाने के लिए फिल्मफेयर सहित ढ़ेरों अवॉर्ड्स मिले थे। वादियों की दिलकश लोकेशंस में फिल्माए गए इस गाने में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला के प्रेम की कशिश दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें: शाहरुख़ खान की वेब सीरीज़, ऐसी होगी एक जासूस की कहानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.