अक्षय कुमार समेत सिर्फ इन 7 एक्टर्स को ही मिला रजनीकांत के साथ काम करने का मौका
रजनीकांत ने एक बस कंडक्टर से लेकर सुपरस्टार तक का जो सफर तय किया है, उसमें उन्होंने कई लोगों के साथ काम किये हैं पर क्या यह महज..
मुंबई। रजनीकांत और अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फ़िल्म ‘2.0’ के लिए चर्चा में हैं। सुपरस्टार रजनीकांत का क्रेज़ सारी दुनिया में है। वे भारतीय सिनेमा के बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं, दक्षिण भारत में भगवान की तरह पूजे जाते हैं।
रजनी सर को केंद्र में रखकर हज़ारों जोक्स भी बने है, जिसमें रजनीकांत का ज़िक्र किसी सुपर पावर की तरह होता है। बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स भी उनको बहुत ऊंचा दर्जा देते हैं। उनके साथ हर कोई काम करना चाहता है पर सबको मौका नहीं मिलता। आज हम आपको उन 7 एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिन्हें रजनी सर के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। पहला नाम है अक्षय कुमार का जो जल्द ही रजनीकांत के साथ फ़िल्म ‘2.0’ में नज़र आयेंगे। हाल ही में इस फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है और जो काफी पसंद किया जा रहा है। अगला नाम है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का, जिन्होंने रजनी के साथ तीन फ़िल्मों में काम किया है। ये फ़िल्में हैं- 'अंधा कानून', गिरफ़्तार और 'हम'। 'हम' इन सबमें सबसे लोकप्रिय फ़िल्म रही है। इस फ़िल्म में बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ गोविंदा भी थे। मुकुल आनंद की यह फ़िल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
यह भी पढ़ें: शाह रुख़ के बाद शिल्पा शेट्टी के घर दिवाली पार्टी की धूम, सलमान समेत पहुंचे ये स्टार्स, देखें तस्वीरें
अगला नाम है बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर ख़ान का। इन दिनों अपनी फ़िल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ के प्रमोशन में जुटे आमिर ने एक बार सुपरस्टार रजनीकांत के साथ भी काम किया है। फ़िल्म का नाम था- 'आतंक ही आतंक'। लेकिन,यह फ़िल्म चल नहीं पायी थी। साफ़ है, चाहे स्टार कितना भी बड़ा क्यों न हो अगर कहानी में दम नहीं तो फ़िल्म पिट जाती है।
शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म 'रा. वन' वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास असर नहीं डाल पायी थी लेकिन, इस फ़िल्म की सेहत के लिए शाह रुख़ ने रजनीकांत से स्पेशल रिक्वेस्ट की थी कि वो एक कैमियो के रूप में ही सही पर 'रा.वन' में ज़रूर काम करें। रजनी ने उनकी यह रिक्वेस्ट मान ली थी।
अनिल कपूर भी रजनीकांत के साथ फ़िल्म 'बुलंदी' में काम कर चुके हैं। यह फ़िल्म कमोवेश भुला दी गयी है लेकिन ठाकुर के किरदार में रजनीकांत और डबल रोल में अनिल कपूर हर उस दर्शक को ज़रूर याद होंगे जिन्होंने यह फ़िल्म देखी है। रजनीकांत के कुछ स्टाइल तो बहुत पॉपुलर हुए थे इस फ़िल्म से।
रजनीकांत ने जो चुनिंदा हिंदी फ़िल्में की हैं उनमें से 'चालबाज़' एक महत्वपूर्ण फ़िल्म है। इस फ़िल्म में सन्नी दियोल रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आये। इस फ़िल्म की खास बात थीं श्रीदेवी। श्रीदेवी ने फ़िल्म में डबल रोल किया था और एक ने सन्नी से तो दूसरे ने रजनीकांत से रोमांस किया था।
जब अच्छे-अच्छे स्टार्स रजनीकांत के साथ काम न कर पाएं हों तो ऐसे में अगर किसी बच्चे को यह मौक़ा मिल जाए तो वो बच्चा भी तो कोई ख़ास ही होगा। जी हां, इस तस्वीर में जो बच्चा नज़र आ रहा है वो और कोई नहीं बल्कि रितिक रौशन हैं। यह फ़िल्म उनके नाना जे.ओमप्रकाश ने बनाई थी और फ़िल्म में रितिक के पापा राकेश रौशन ने भी काम किया था।
यह भी पढ़ें: तब्बू समेत इन 7 एक्ट्रेसेस ने नहीं की शादी, ताउम्र रहीं अविवाहित, देखें तस्वीरें
रजनीकांत ने एक बस कंडक्टर से लेकर सुपरस्टार तक का जो सफर तय किया है, उसमें उन्होंने कई लोगों के साथ काम किये हैं पर क्या यह महज संयोग ही है कि बॉलीवुड के सिर्फ इन सात एक्टर्स को ही उनके साथ काम करने का मौका मिला?