सिंघम, सिम्बा, सूर्यवंशी फिर आये एक साथ... Video में देखिए क्या खिचड़ी पक रही है!
पर्दे पर सिम्बा, सिंघम और सूर्यवंशी को एक साथ देखने के लिए तो कुछ इंतज़ार करना पड़ सकता है, मगर रियल लाइफ़ में इन तीनों के एक साथ आकर धमाल मचा दिया।
मुंबई। रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म सिम्बा के बाद इस बात के कयास ख़ूब लगाये जा रहे हैं कि रोहित के तीनों पुलिस अफ़सर सिम्बा, सिंघम और सूर्यवंशी पर्दे पर एक साथ दिख सकते हैं। सिम्बा के क्लामैक्स में रोहित ने अपनी अगली फ़िल्म सूर्यवंशी का एलान भी कर दिया था, जिसमें अक्षय कुमार पहली बार रोहित के निर्देशन में काम कर रहे हैं।
क्लाइमैक्स में जिस तरह सिंघम बने अजय देवगन को अक्षय से फोन पर बात करते हुए दिखाया गया, उससे यह कयासबाज़ी शुरू हुई थी। सूर्यवंशी में अक्षय वीर सूर्यवंशी नाम के एटीएस चीफ़ की भूमिका में दिखेंगे। अब फैंस को भी इस बात का इंतज़ार है कि सिम्बा, सिंघम और सूर्यवंशी को एक साथ देखें।
पर्दे पर सिम्बा, सिंघम और सूर्यवंशी को एक साथ देखने के लिए तो कुछ इंतज़ार करना पड़ सकता है, मगर रियल लाइफ़ में इन तीनों के एक साथ आकर धमाल मचा दिया। रविवार की शाम मुंबई के बीकेसी इलाक़े में मुंबई पुलिस द्वारा उमंग उत्सव का आयोजन किया गया। यह सलाना कार्यक्रम है, जो महाराष्ट्र पुलिस फंड रेज़िंग के लिए हर साल आयोजित करती है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ परफॉर्म करते हैं और इस तरह पुलिस की मदद करते हैं। उमंग में इस बार बॉलीवुड के सिम्बा, सिंघम और सूर्यवंशी पुलिस ऑफ़िसर शामिल हुए। अजय देवगन ने रोहित शेट्टी के साथ इस मौक़े की एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर के साथ अजय ने लिखा है मुंबई पुलिस के लिए एकजुट।
United for @MumbaiPolice #Umang2019 pic.twitter.com/qidsiOsIty— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 28, 2019
वहीं, अक्षय ने एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें तीनों कलाकार रोहित के साथ किकिंग करते दिख रहे हैं। अक्षय ने लिखा है- बाजीराव, सिम्बा और सूर्यवंशी अपने रचनाकार रोहित शेट्टी के साथ सीधे उमंग शो से आज की रात।
Here’s Bajirao, Simmba and Sooryavanshi along with our creator, #RohitShetty signing off from the #Umang show tonight 🙌🏻 pic.twitter.com/0QQaBBmdOb— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 27, 2019
ग़ौर करने वाली बात यह है कि अजय देवगन जहां सामान्य कपड़ों में दिख रहे हैं। वहीं अक्षय पुलिस यूनिफॉर्म में हैं, क्योंकि यहां उन्होंने इसी तरह परफॉर्म किया है। वहीं रणवीर सिंह टाइगर प्रिंट पहने पहुए हैं, जो कि सिम्बा नाम को सूट कर रहा है। बहरहाल, सूर्यवंशी इसी साल रिलीज़ होने वाली है।
यह भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रणवीर ने की जो हरकत, अमिताभ के साथ दोहरा दी
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने बेटी नितारा के साथ मनायी 26 जनवरी, आपको जानकर गर्व होगा