IPL शुरू होने से पहले पत्नी अनुष्का संग ऐसे नज़र आये विराट कोहली
आईपीएल खत्म होने के बाद इंग्लैंड में इस बार का वर्ल्ड कप आयोजित किया गया है। जहां भी अनुष्का शर्मा उनके पति का समर्थन करती नजर आएंगी।
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पति और भारतीय क्रिकेट म के कप्तान विराट कोहली एक महीने के इंडियन प्रीमियर लीग यानि आई पी एल के शुरू होने से पहले एक साथ समय बिताते नज़र आये ।
गौरतलब है कि आईपीएल का ये सीजन आज से शुरू होने वाला है जहाँ पहले दिन विराट कोहली की रॉयल चैलेंज बेंगलुरु और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग के बीच होगा । जिसके बाद विराट कोहली व्यस्त हो जाएंगे और उनके पास उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ समय व्यतीत करने के लिए कम होगा। जिसके चलते इस बात का पूरा लाभ उठाते हुए दोनों पति पत्नी और विराट की आईपीएल टीम के कुछ सदस्य कुछ मस्ती के पल साथ बिताते नजर आए।
More pics of @AnushkaSharma & @imVkohli while at @RCBTweets’s app launch event last night ♥️🎥 #Virushka pic.twitter.com/Waw0AToW7c — Anushka Sharma News (@AnushkaNews) March 17, 2019
दोनों टीम के खिलाड़ियों के साथ बंगलुरू में मस्ती करते नजर आए। इसमें विराट कोहली वर्चुअल रियलिटी क्रिकेट मैच खेलते नजर आ रहे हैं और अब बॉल मारने के बाद वह पूछ रहे हैं बॉल कहां गई। इस पर अनुष्का शर्मा उन्हें कुछ बता भी रही है।
@AnushkaSharma & @imVkohli while in Bangalore today 🧡📸 #Virushka pic.twitter.com/bPuhQNF6E5 — Anushka Sharma News (@AnushkaNews) March 20, 2019
गौरतलब है कि आईपीएल खत्म होने के बाद इंग्लैंड में इस बार का वर्ल्ड कप आयोजित किया गया है। जहां भी अनुष्का शर्मा उनके पति का समर्थन करती नजर आएंगी। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में रेप कांड के आरोप में जेल में सजा काटकर जमानत पर चल रहे पत्रकार तरुण तेजपाल की किताब The Story Of My Assassins पर बनाई जाने वाली वेब सीरीज़ को बनाने का ज़िम्मा लिया है।
यह भी पढ़ें: FilmFare Awards 2019: आज शाम होगा कुछ चौंकाने वाला, देखिये Video