Happy Birthday Virat Kohli: विराट कोहली ने प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा को किस कर इस अंदाज में मनाया बर्थडे, देखें वीडियो
आज विराट अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं इस खास पल को और भी खास बनाने में अनुष्का ने जरा भी कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान का कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
नई दिल्ली,जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को जमकर एंजॉय कर रही हैं। अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद अनुष्का की कई तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वह बेबीबंप फ्लॉट करती नजर आईं। वहीं विराट इस वक्त दुबई में आईपीएल खेलने गए हैं और प्रेग्नेंट अनुष्का भी उनके साथ दुबई में हैं। इसी दौरान उन्होंने दुबई में अपने पति विराट कोहली का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। आज विराट अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं इस खास पल को और भी खास बनाने में अनुष्का ने जरा भी कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान का कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
Parents soon #anushkasharma celebrates #viratkohli birthday ❤
विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने केक काटवा कर इस दिन को सेलीब्रेट किया। इस दौरान आईपीएल (IPL 2020) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तानी कर रहे विराट के इस सेलीब्रेशन में उनकी पूरी टीम भी मौजूद थी। आरसीबी के धुरंधर खिलाड़ियों के साथ विराट ने जमकर एंजॉय किया।
विराट के जन्मदिन सेलीब्रेशन के वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं अनुष्का शर्मा उन्हें प्यार से केक खिलाती नजर आ रही हैं। वहीं इस पार्टी में उनके साथ क्रिकेट युजवेंद्र चहल और उनकी गर्लफ्रेंड धनश्री भी नजर आ रहे हैं। वहीं एक फोटो में विराट, अनुष्का, धनश्री और युजवेंद्र चारों एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं।
Anushka and dhanashree in the stands ❤😘 Btw im loving this bond 😻
बात दें कि हाल ही में अनुष्का शर्मा और धनश्री की एक सामने आई थी। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दोनों साथ में मैच को खूब एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान भी दोनों ने स्टेडियम में भी सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो किया। आप देख सकते हैं कि धनश्री और अनुष्का एक सीट छोड़कर बैठी हैं। इस दौरान अनुष्का ने इस दौरान व्हाइट आउटफिट पहना है जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। वहीं धनश्री ने एक प्रिंटेड ड्रेस पहना है।