Move to Jagran APP

विराट- अनुष्का ने चुपके से किया ऐसा काम, तस्वीर शेयर कर लिखा मजेदार कैप्शन

विराट और अनुष्का सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। अब हाल ही में अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ मिलकर कुछ ऐसा काम किया है जिसकी तस्वीर शेयर कर उन्होंने फैंस को बताई है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Mon, 28 Jun 2021 07:21 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jun 2021 07:21 PM (IST)
विराट- अनुष्का ने चुपके से किया ऐसा काम, तस्वीर शेयर कर लिखा मजेदार कैप्शन
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। विराट और अनुष्का सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। अब हाल ही में अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ मिलकर कुछ ऐसा काम किया है जिसकी तस्वीर शेयर कर उन्होंने फैंस को बताई है।

loksabha election banner

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा अनुष्का पति विराट कोहली के साथ बिताए हुए पलों को भी शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने विराट के साथ की एक मजेदार तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो दोनों साथ में ब्रेकफास्ट कर रहे हैं। इस फोटो के साथ लिखा कैप्शन तस्वीर को और भी मजेदार बना रहा है।

अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए विराट कोहली के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक साथ ब्रेकफास्ट कर रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में अनुष्का ने लिखा, 'जब आपको झटपट नाश्ता मिल जाए, और आप जीता हुआ महसूस करें।' फोटो में अनुष्का कुछ का रही हैं और विराट हाथ में कप लेकर मुस्कुरा रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विराट और अनुष्का की ये तस्वीर किसी रेस्टोरेंट की है। इस फोटो को इन दोनों के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कई फैंस कमेंट कर इन तस्वीरों में विराट और अनुष्का की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। कोई इन्हें बेस्ट कपल बता रहा है तो कोई हार्ट ईमोजी कमेंट में शेयर कर रहा है।

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी। शादी के तीन साल बाद 11 जनवरी 2021 में अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से अब तक दोनों ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। इससे पहले भी विराट और अनुष्का ने मीडिया कवरेज से परेशान होकर तमाम जर्नलिस्ट से अपील की थी कि वो खुद अपनी बेटी का चेहरा दिखा देंगे जब ठीक रहेगा। ऐसे में उनका पीछा ना करें और उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.