प्रियंका चोपड़ा के साथ बॉलीवुड गाने पर निक जोनस ने लगाए देसी ठुमके, देखें वायरल वीडियो
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमें वे हिंदी गाने पर देसी अवतार में जमकर नांच रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा और पति की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज अक्सर दर्शकों को कपल गोल देती रहती हैं। हाल ही में निक और प्रियंका की एक मज़ेदार वीडियो सामने आई है जिसमें निक देसी गाने पर जमकर ठुमके लगाते नज़र आ रहे हैं।
हाल ही में निक जोनस पूरे 27 साल के हो चुके हैं, इस खास मौके पर उनके भाई केविन जोनस की पत्नी डेनियल ने निक की एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे निक जोनस, तुमसे और तुम्हारे डांस मूव्स से बहुत प्यार है'।
happy birthday @nickjonas! love you and your dance moves so much! ❤️
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण ब्लू ड्रेस में आईं नजर, इसमें एक खास बात है
इस वीडियो में निक जोनस पत्नी प्रियंका के साथ बॉलीवुड सॉन्ग हॉली हॉली में देसी अंदाज़ में जमकर ठुमके लगाते नज़र आ रहे हैं। निक के साथ-साथ प्रियंका भी उनके साथ डांस कर रही हैं। वीडियो में नज़र आ रहा है कि प्रियंका निक का ये देसी अवतार देखकर काफी तालियां बजाते हुए उनकी तारीफ कर रही हैं। डेनियल जोनस द्वारा शेयर की गई इस वीडियो पर कमेंट करते हुए देसी गर्ल प्रियंका ने लिखा है, 'अमेजिंग, हाहाहा'।
निक जोनस के बर्थडे पर प्रिंयका ने भी एक खूबसूरत वीडियो शेयर कर उन्हें बधाइयां दी थीं। इस वीडियो में प्रियंका और निक के कई खास पलों को दिखाया गया है। एक प्यार भरे संदेश के साथ प्रिंयका ने बड़ी खूबसूरती से लिखा, 'मेरा होने के लिए शुक्रिया, हैप्पी बर्थडे जान, लव यू'। उनके इस पोस्ट पर निक जोनस ने हार्ट वाले कई इमोजी शेयर किए हैं।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर हाल ही में टोरोंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पर रखा गया था। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नज़र आएंगे।