जाह्नवी कपूर ने भूखे बच्चे पर दिखाया प्यार और दिया खाना, देखें वीडियो
जाह्नवी कपूर ने आज फिर इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। पर आज इसका कारण उनकी खूबसूरती नहीं बल्कि उनकी दया की भावना है। जाह्वनी ने आज एक जरुरतमंद बच्चे को खाने के लिए बिस्किट दिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। जाह्नवी कपूर ने आज फिर इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। पर आज इसका कारण उनकी खूबसूरती नहीं उनकी दया की भावना है। जाह्वनी कपूर ने आज एक जरुरतमंद बच्चे को खाने के लिए बिस्किट दिया। आज इंटरनेट पर मौजूद यह सबसे प्यारा वीडियो है। यह वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया है।
वीडियो में आरेंज कलर की फिट ड्रेस पहने जाह्नवी नजर आर रही हैं। वह पूरी तरह दीवा लग रही हैं। जैसे ही वह अपने सैलून जाने के लिए कार से उतरती हैं, एक जरुरतमंद बच्चा उन्हें रोककर खाना मांगने लगता है। जाह्नवी जरा भी बुरा नहीं मानती हैं। वह कार में लौटती हैं और एक बिस्किट का पैकेट निकालकर बच्चे को दे देती हैं। जाह्नवी कपूर का यह वीडियो आप यहां देख सकते हैं।
#janhvikapoor snapped at salon in bandra today #viralbayani @viralbhayani
बार-बार दिखती है जाह्नवी कपूर की दया की भावना
यह पहली बार नहीं है, जब जाह्नवी ने किसी जरुरतमंद पर दया दिखाई है। जाह्नवी अक्सर जरुरतमंदों की मदद करती देखी जाती हैं। उन्होंने कई बार जरुरतमंद लोगों को खान दिया है। इसकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं।2018 में फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर की दया की भावना की हर कोई तारीफ करता है।
दिवाली पार्टी के लुक की हुई थी तारीफ
हाल ही में दिवाली पार्टी में जाह्नवी कपूर के लुक ने लोगों का ध्यान खींचा था। अपने चाचा अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में जाह्नवी ने व्हाइट साड़ी पहनी थी। उनके इस लुक को देखकर फैंस उन्हें उनकी मां श्रीदेवी से कंपेयर करने लगे थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर की कई फिल्में आने वाली हैं। वह एक बायोपिक गुंजन सक्सेना-द कारगिल गर्ल में दिखाई देंगी। इसके बाद उनकी कई फिल्में पाइप लाइन में है, करण जौहर की दोस्ताना-2, तख्त और रुहीआफजा।