Move to Jagran APP

Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे एनकाउंटर के बाद ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे रोहित शेट्टी, जानें- क्या है मामला?

Vikas Dubey Encounter विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर के बाद से फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।

By Mohit PareekEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 12:53 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 01:22 PM (IST)
Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे एनकाउंटर के बाद ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे रोहित शेट्टी, जानें- क्या है मामला?
Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे एनकाउंटर के बाद ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे रोहित शेट्टी, जानें- क्या है मामला?

नई दिल्ली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ जवानों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। दरअसल, यूपी पुलिस विकास को इंदौर से उत्तर प्रदेश लेकर आ रही थी। पुलिस के मुताबिक अचानक रास्‍ते में गाड़ी पलट गई और इस दौरान विकास दुबे ने पुलिस के चंगुल से भागने की कोशिश की और मुठभेड़ में विकास मारा गया। इसके बाद एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें पुलिस की गाड़ी पलटी हुई पड़ी है। अब इस के बाद फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ट्रेंड कर रहे हैं।

loksabha election banner

दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स इस सीन को रोहित शेट्टी की फिल्मों से कंपेयर कर रहे हैं। लोगों को कहना है कि रोहित शेट्टी की फिल्म की तरह एनकाउंटर और गाड़ी पलटने के सीन को अंजाम दिया गया है। अब लोग रोहित शेट्टी को लेकर मीम्स शेयर कर रहे हैं और पूरे घटनाक्रम को रोहित शेट्टी की फिल्म के रुप में देख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- रोहित शेट्टी को इसके लिए कॉपीराइट क्लेम करना चाहिए। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि इसे देखकर रोहित शेट्टी कहेंगे कि ये तो मेरी स्क्रिप्ट है।

इसके अलावा यूजर्स अन्य फिल्मी डायलॉग्स को भी इससे जोड़ रहे हैं और अलग अलग सीन से इसे जोड़कर मीम्स शेयर कर रहे हैं। आप भी ये मीम्स को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। बता दें कि रोहित शेट्टी की फिल्मों में गाड़ी पलटने और उड़ने के कई सीन होते हैं और इस एनकाउंटर में भी ऐसा ही हुआ है। ऐसे में लोग रोहित शेट्टी को जोड़कर देख रहे हैं।

बता दें कि कानपुर के बिकरु गांव में दो जुलाई की रात को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर देशभर में सुर्खियों में आया उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे गुरुवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में मिला था। छह दिन की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे उत्तर प्रदेश लाया जा रहा था और इसी रास्ते में विकास का एनकाउंटर हो गया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.